DM ने अनटाईड फण्ड से सवा लाख रूपए की धनराशि की आंवटित, मनाया विश्व क्षय रोग दिवस 

DM ने अनटाईड फण्ड से सवा लाख रूपए की धनराशि की आंवटित 
play icon Listen to this article

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2021-22 में अपने अनटाईड फण्ड से क्षति नहर को पुनः उत्पन्न करने के उद्देश्य से किसानों को सिंचाई के लिए पाइप प्रदान करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढ़वाल को रूपये 11 लाख 25 हजार की धनराशि आंवटित की गई।

[su_highlight background=”#870e23″ color=”#f6f6f5″]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]

मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढ़वाल अभिलाषा भट्ट ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अनटाईड फण्ड से आवंटित धनराशि रूपये 11 लाख 25 हजार का उपयोग क्षति नहर को पुनः उत्पन्न करने के उद्देश्य से किसानों को सिंचाई के लिए एचडीपीई पाइप प्रदान किये गये।

🚀 यह भी पढ़ें :  पैदल सेतुओं के पहुँच मार्गों के निर्माण हेतु भिलंगना में DM ने आवंटित किये रूपये 05 लाख 33 हजार

DM ने अनटाईड फण्ड से सवा लाख रूपए की धनराशि की आंवटित 

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत ग्राम सभा मठियाली, मिंडाथ, बुडोगी, खर्की, फलसारी, नीर, क्यारा, बनाली, बेरनी तथा धारपंयाकोटी में किसानों को सिंचाई हेतु अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप दिये गये। वहीं झालीमाली माता समूह पयालगांव, ग्राम प्रधान कोटर, जय योगेश्वर ग्राम संगठन पजेगांव, जैविक कृषि स्वयं सहायता समूह मैधार, हरियाली कृषि स्वयं सहायता समूह तिमली, माँ बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह नोडूकाटल, माँ बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह मजियाड़ी तथा बनाली, फलसारी, मठियाली, क्यारा में भी किसानों को सिंचाई के लिए अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप प्रदान किये गये, ताकि किसानों को कृषि उत्पादन में सहायता मिल सके।

🚀 यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने विधान सभा क्षेत्र घनसाली अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़ पहुंचकर माँ दुध्याड़ी देवी मेले में किया प्रतिभाग 

मनाया विश्व क्षय रोग दिवस

‘‘विश्व क्षय रोग दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद में दिनांक 24 मार्च, 2022 को ‘‘विश्व क्षय दिवस‘‘ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) नई टिहरी में मनाया जाना है, जिसका थीम ‘‘पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास‘‘ होगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  NH-94 पर जाने से पहले देख लें रुट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ‘‘विश्व क्षय दिवस‘‘ के अवसर पर पोेस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किया जाएगा।  बताया कि तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा प्रशिक्षण संस्थान आई.टी.आई. से सुमन पार्क नई टिहरी तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।