नगर क्षेत्र चंबा के अंतर्गत वार्ड नंबर -एक, नलों में आया नालियों का गंदा पानी

57
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

हो रहा है नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

स्वच्छ पेयजल के बदले दिया जा रहा है नागरिकों को ऐसा पानी!

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी @सोमबारी लाल सकलानी निशांत[/su_highlight]

चंबा नगर क्षेत्र में सुमन कॉलोनी वार्ड नंबर- 01 में पेयजल पाइपों से आज नालियों का गंदा पानी आया। सुबह 7:30 बजे जब पानी खुला तो अधिकांश नागरिकों ने इस पानी का उपयोग किया। लेकिन जब बदबू आने लगी और उजाले में देखा तो नालियों का पानी था।
अत्यंत खेद  का विषय है कि पेयजल के नाम पर इस प्रकार का पानी नागरिकों को दिया जा रहा है। इस संबंध में अनेकों बार जल संस्थान के कर्मचारियों, उच्चाधिकारियों तक कई बार अवगत कराया गया। लेकिन जुगाड़ करने के अलावा कोई पुख्ता कार्यवाही करने की उन्होंने जरूरत महसूस नहीं की है।
सुमन कॉलोनी में विगत वर्ष एक मोटा पाइप टूट गया था उसकी वेल्डिंग होनी थी या वहां पर सॉकेट/ यूनियन लगानी थी। कर्मचारियों ने एक रबड़ का टुकड़ा बांध लिया और उसी के ऊपर से पूरा मसूरी रोड से लेकर  सुमन कॉलोनी के गंदे पानी की नाली आती है जो कि वह पाइप के ऊपर से निकासी होती है। आज वह पूरा गंदा पानी पेयजल के पाइपों में आ गया। जिससे नागरिकों में अत्यंत आक्रोश है।
रविवार का दिन होने के कारण आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में आज यह बात प्रत्यक्ष रूप से नहीं लाई जा सकती लेकिन संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

यह घोर लापरवाही है और जीवन के साथ खिलवाड़

एक और स्वच्छ भारत मिशन का देशव्यापी अभियान चल रहा है। स्वच्छ पेयजल देने की बात कही जा रही है। घर -घर नल ,घर -घर जल देने की व्यवस्था की जा रही है। दूसरी तरफ इस प्रकार की संवेदनशीलता का होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
तत्काल अगर यह व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो नागरिक  आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। जल संस्थान के अधिकारी/ कर्मचारी इस ओर ध्यान दें। और आम नागरिकों को राहत दे। यदि कोई व्यक्ति इस गंदे पानी के कारण अस्वस्थ होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी जल संस्थान की होगी।

(स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर)
नगर पालिका परिषद चंबा, टिहरी गढ़वाल।