उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों सहित 52 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
[su_highlight background=”#870e23″ color=”#f6f6f5″]सरहद का साक्षी, लखनऊ[/su_highlight]
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत सभी मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। जिसके चलते योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
योगी मंत्रिमण्डल
उप मुख्यमंत्रीः केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक।
कैबिनेट मंत्रीः सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु।
राज्य मंत्रीः मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम।