चम्बा के कांग्रेसियों ने राहुल के जन्मदिवस पर मरीजों को फल वितरित किए
चम्बाः कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंबा ब्लॉक के कांग्रेसी नेताओं ने मसीही अस्पताल में जाकर के मरीजों को तथा जरूरत मंद लोगों को फल वितरित किए।
नगर पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला, टिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्रचंद रमोला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा, चम्बा ब्लॉक कांग्रेस सचिव विजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व पीसीसी सदस्य उत्तम रावत, पूर्व सभासद शिवी भंडारी, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर राहुल गांधी जी की दीर्घायु एवं चिर राजनीतिक जीवन की उज्जवल भविष्य की कामना की।