कांग्रेसजनों ने मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिवस, त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक व गरीबों को बांटे फल

83
कांग्रेसजनों ने मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिवस, त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक व गरीबों को बांटे फल
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

करन माहरा जैसे युवा नेतृत्व से प्रदेश के युवाओं में जोश – जयेन्द्र रमोला

ऋषिकेश/नई टिहरी: आज त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक व ग़रीबों में फल वितरित कर करण माहरा की दीर्घायु की कामना की।

कांग्रेसजनों ने मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिवस, त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक व गरीबों को बांटे फल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि करन माहरा के रूप में प्रदेश कांग्रेस को एक युवा नेतृत्व मिला है जो लगातार विपक्ष की भूमिका जनता की आवाज़ व जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध सरकार को ख़िलाफ़ उठा रहे हैं, आज करन माहरा जेसे युवा नेताओं की जरूरत है जो लोगो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समस्याओं से लड़े। हम सभी कांग्रेस जन गंगा मां से उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं ।

करन माहरा एक ऊर्जावान नेता है: राकेश राणा

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा का कांग्रेसजनों द्वारा जन्मदिन मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन भगवान बद्री विशाल से श्री करण महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

कांग्रेसजनों ने मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिवस, त्रिवेणी घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक व गरीबों को बांटे फल

उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि करण माहरा जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी और जनमानस से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आम जन की आवाज बंन कर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ अली ने कहा कि श्री करण मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और लोकसभा का चुनाव जीत का परचम लहराएंगे और कॉन्ग्रेस दोबारा वापसी करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट, महिला सेवा दल की अध्यक्ष श्रीमती आशी रावत, श्रीमती अनीता रावत, एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीश खान,असद आलम, श्री भगवान सिंह राणा, श्री श्याम लाल साहा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Comment