राजशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस ने किया उन्हें याद

345
राजशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस ने किया उन्हें याद
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

राजशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस ने किया उन्हें याद

चंबा: राजशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रजामंडल विधायक स्व. भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

चंबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि भाग सिंह मखलोगा जी का राजनीतिक जीवन बेहद सरल रहा साथ ही विभिन्न पदों पर रहे। राजशाही के खिलाफ जन संघर्षों के साथ सुमन जी के नेतृत्व में उन्होंने राजशाही का डटकर विरोध किया और प्रजामंडल के विधायक रहे उसके बाद 1972 से 1982 तक निर्विरोध ग्राम पंचायत चामनी के प्रधान रहे।

चम्बा ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख, दो बार साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे, इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सुमन रमोला, चंबा विकास खंड के पूर्व सिंह नेगी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पियूष उनीयाल, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पवार, नगर पालिका के सभासद शक्ति प्रसाद जोशी एवं सुरेंद्र नेगी, विजेंद्र नेगी, उत्तम रावत, महावीर प्रसाद उनियाल सोहनलाल लाल शास्त्री , वीरेंद्र नेगी, गजेंद्र महोबा, गोपाल मखलोगा, श्याम सिंह मखलोगा, सोहनलाल आर्य, विजय नेगी, पूर्व सभासद सीबी भंडारी, विजेंदर नेगी, गुरबीर सिंह नेगी, उत्तम सिंह, राजू, ‌ वीरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह कमान सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह, यशपाल नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह नेगी आदि ने अपने बिचार रखें। अंत में स्वर्गीय भाग सिंह मखलोगा जी के पुत्र हरि सिंह मखलोगा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment