बादशाहीथौल में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
Chamba News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष श्री साब सिंह सजवाण के नेतृत्व में बादशाहीथौल चंबा में माननीय सुप्रीमकोर्ट द्वारा श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल किए जाने के निर्णय की खूशी में मिठाई वितरण कर एक दूसरे को बधाई दे कर जश्न मनाया।
कांग्रेस नेताओं ने, इसे असत्य पर सत्य की जीत एवं लोकतंत्र की जीत बताया।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आम जनमानस का भारतीय न्यायपालिका पर विश्वास और मजबूत हुआ है, कांग्रेस नेताओ ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सूरज राणा, चंबा ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक सचिव श्री विजेंद्र सिंह नेगी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री विजय नेगी, वरिष्ठ नेता श्री हुकम सिंह पवार, श्री उत्तम सिंह, श्री दीवान सिंह नेगी, श्री चतर सिंह, श्री सार्दुल विक्रम सिंह नेगी, श्री सुरेंद्र राणा, श्री संजय, श्री वीरेंद्र सिंह नेगी, श्री गिरबीर नेगी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।