कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नेगी ने किया चम्बा के निकटवर्ती गांवों का भ्रमण, जनता से मिला जीत का आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नेगी ने किया चम्बा के निकटवर्ती गांवों का भ्रमण, जनता से मिला जीत का आशीर्वाद
play icon Listen to this article

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने आज अपने चुनावी दौरे के दौरान चम्बा क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों का भ्रमण किया, इस दौरान उन्हें गुल्डी के ग्रामीणों ने जीत का आशीर्वाद दिया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, चम्बा[/su_highlight]

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022ः आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह नेगी ने किया नकोट क्षेत्र में जन सम्पर्क

गुल्डी, हडम, डंडासली आदि गांवों के भ्रमण एवं जन सम्पर्क करते हुए विधायक प्रत्याशी नेगी ने जनता से विकास को लेकर समर्थन मांगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोबन सिंह नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार, नगर पालिका चम्बा की अध्यक्ष सुमना रमोला, पिछले विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द रमोला, बुद्धि सिंह पुण्डीर आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022ः सफल चुनाव संचालन हेतु भाजपा प्रभारी काल्टा ने ली बूथ अध्यक्षों की बैठक

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नेगी ने किया चम्बा के निकटवर्ती गांवों का भ्रमण, जनता से मिला जीत का आशीर्वाद

दूसरी तरफ मखलोगी प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में क्यारी आदि गांवों में सम्पर्क किया। जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला एवं गजेन्द्र सिंह बिष्ट ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से डॉ. धनसिंह नेगी को विजयी बनाने की अपील की।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022: UKD प्रत्याशी का जनसंपर्क शुरू