कार्यवाहक CM धामी ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई लोकपर्व, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कार्यवाहक CM धामी ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई लोकपर्व, की प्रदेश की सुख-समृद्धि कामना
play icon Listen to this article

कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। श्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

🚀 यह भी पढ़ें :  प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे सीएमओ, आईआईएम काशीपुर में दिया जायेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण: डॉ. धन सिंह रावत

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, देहरादून [/su_highlight]

फूलदेई लोकपर्व पर श्री धामी ने  ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। श्री धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। श्री शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  आगामी 30 अक्टूबर को देहरादून आयेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री, करेंगे मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना एवं पैक्स कम्प्यूटराइजेशन का करेंगे शुभारम्भ

श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने  कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास  करने होंगें।

🚀 यह भी पढ़ें :  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के उपलक्ष्य में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आरोग्य मंथन-2022 कार्यक्रम का आयोजन