भाजपा की विजय संकल्प यात्राः उमड़ा जन सैलाव, सरकार की उपलब्धियों को गिना

भाजपा की विजय संकल्प यात्राः उमड़ा जनसैलाव, सरकार की उपलब्धियों को गिना
play icon Listen to this article

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का चंबा पहुंचने पर आज जोरदार स्वागत किया गया। चंबा में आयोजित जनसभा में भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, चम्बा[/su_highlight]

चंबा के एक होटल में आयोजित जनसभा में भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने कहा कि पीएम मोदी लगातार नए भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हम तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक हर गांव-हर घर में पूरे विकास की परिकल्पना को पूरा नहीं कर लेते।

भाजपा की विजय संकल्प यात्राः उमड़ा जनसैलाव, सरकार की उपलब्धियों को गिना

उन्होंने महिला शक्ति को समाज की रीढ़ बताया। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास को लेकर कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ईमानदारी से मेहनत से काम कर रही है। हमारी सरकार तब तक आराम नहीं करेगी, जब तक भारत के गांव-गांव तक समग्र विकास की परिकल्पना को धरातल पर नहीं पहुंचा देती।

🚀 यह भी पढ़ें :  महात्मा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहना राष्ट्र द्रोही मानसिकता का परिचायक: राकेश राणा
टिहरी विधानसभा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी जनता की भारी भीड़।। टिहरी क्षेत्र के विधायक डॉ. धनसिंह नेगी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।