भारतीय जनता पार्टी के मखलोगी प्रखण्ड स्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर ग्रामीण कस्बा नकोट में इकट्ठे होकर पार्टी का ध्वजारोहण किया और हर घर भाजपा के उद्घोष के साथ प्रसाद वितरण किया।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ता मोर सिंह धनोला, प्रधान फैगुल भगवान सिंह धनोला, वरिष्ठ भाजपाई पुरुषोत्तम उनियाल, बलबीर सिंह धनोला, विक्रम सिंह धनोला, सौरभ धनोला, गौतम चमोली, प्रणय उनियाल, रवि चमोली, दिनेश नेगी, पूरण सिंह गरख्वाल, रविन्द्र चौहान आदि समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।