• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
शुक्रवार, मई 27, 2022
  • Login
सरहद का साक्षी
Advertisement
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap
No Result
View All Result
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap
No Result
View All Result
सरहद का साक्षी
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

जन्मदिन विशेष: (15 जनवरी)- स्वतन्त्रता सेनानी पत्रकार वीरेन्द्र वीर एवम् आदर्श ग्राम के निर्माता अन्ना हजारे

केदार सिंह चौहान 'प्रवर' by केदार सिंह चौहान 'प्रवर'
जनवरी 15, 2022
in Featured
IMG 20220115 072020
40
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
play icon Listen to this article

स्वतन्त्रता सेनानी पत्रकार वीरेन्द्र वीर

दिल्ली, पंजाब तथा हरियाणा की पत्रकारिता में महाशय कृष्ण एवं उनके समाचार पत्र ‘दैनिक प्रताप’ का विशेष योगदान है। इन्हीं महाशय जी के घर में 15 जनवरी 1911 को वीरेन्द्र वीर का जन्म हुआ।

 सरहद का साक्षी @महावीर प्रसाद सिंघल 

आर्य समाज से प्रभावित परिवार होने के कारण उन्हें देश एवं धर्म के प्रति भक्ति के संस्कार मिले। इसी से प्रेरित होकर वे छोटी अवस्था से ही स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लेने लगे। उन दिनों लाहौर क्रान्तिकारी गतिविधियों का केन्द्र था। उस ओर भी वीरेन्द्र जी का रुझान था। इस कारण पुलिस की सूची में उनका नाम भी लिख लिया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  An Incredibly Easy Method That Works For All
16 वर्ष की अवस्था में वीरेन्द्र वीर को ‘सांडर्स हत्याकांड’ के संदिग्ध अभियुक्त के रूप में पकड़ लिया गया; पर इसमें इनका कोई हाथ नहीं था। शासन को इस कारण इन्हें छोड़ना पड़ा। एक वर्ष बाद ‘वायसराय बम कांड’ में इन्हें फिर गिरफ्तार किया गया; पर इस बार भी शासन इनके विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं जुटा सका। अतः ये सम्मान सहित बरी हो गये। फिर भी शासन इन पर सदा सन्देह की दृष्टि रखता था।

1930 में पंजाब के गर्वनर पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए लाहौर आये। वहाँ क्रान्तिकारी हरिकिशन ने गर्वनर पर बम फेंका। उस समय इन्हें भी अनेक युवा मित्रों सहित फिर गिरफ्तार किया गया, क्योंकि हरिकिशन को समारोह के लिए प्रवेश पत्र वीरेन्द्र जी ने ही दिया था; पर इस बार भी अपराध सिद्ध न होने के कारण शासन को इन्हें छोड़ना पड़ा। यद्यपि इस कांड में हरिकिशन जी को फाँसी हुई।

🚀 यह भी पढ़ें :  टिहरी जिले  में देर रात 3.2 और 3.8 तीव्रता के भूकंप से दो बार हिली धरती
1931-32 में गांधी जी द्वारा संचालित ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ में सक्रिय रहने के कारण वीरेन्द्र वीर को जेल भेज दिया गया। जेल में रहते हुए ही उन्होंने एम.ए अर्थशास्त्र की परीक्षा अच्छे अंकों में उत्तीर्ण की। जेल से आने पर इनके पिता महाशय कृष्ण जी ने इन्हें ‘दैनिक प्रताप’ का कार्यभार सौंप दिया। अब सम्पादक के रूप में इनका एक नया जीवन प्रारम्भ हुआ।

सम्पादक रहते हुए वीरेन्द्र जी प्रायः राष्ट्रीय विषयों पर अपनी कलम चलाया करते थे। अतः उनके समाचार पत्र में प्रकाशित सामग्री को आधार बनाकर ‘भारतीय प्रेस अधिनियम’ के अन्तर्गत इन्हें जेल भेजा गया। ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में भाग लेने के कारण ये तीन साल शाहपुर तथा स्यालकोट की जेल में रहे।

🚀 यह भी पढ़ें :  चम्बा: इन वीरों को भी जानिएं!
इस समय इनके पिता तथा दोनों भाई भी जेल में थे। 1945 में सबको रिहा कर दिया गया। 1947 में समाचार सामग्री के आधार पर इन्हें फिर जेल जाना पड़ा। इनके भाई कुँवर नरेन्द्र ने ‘वीर अर्जुन’ नामक दैनिक हिन्दी समाचार पत्र चलाया। उसे भी भारी लोकप्रियता मिली।

देश स्वाधीन होने पर वीरेन्द्र जी ने राजनीति में प्रवेश किया। वे एक बार पंजाब की विधान सभा और एक बार विधान परिषद के सदस्य रहे। 1954 में उन्होंने हिन्दी में ‘दैनिक वीर प्रताप’ शुरू किया। आर्य समाज के माध्यम से वे धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे।

शिक्षा प्रसार में भी उनकी भारी रुचि थी। वे डी.एम.कालिज, मोगा; डी.एम.शिक्षा महाविद्यालय, मोगा; दोआबा कालिज, जालन्धर तथा कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के अनेक वर्ष तक प्रधान रहे। स्वतन्त्रता सेनानी, राजनेता, पत्रकार तथा शिक्षाप्रेमी वीरेन्द्र वीर जी का 31 दिसम्बर, 1993 को देहान्त हो गया।

आदर्श ग्राम के निर्माता अन्ना हजारे

15 जनवरी, 1940 को जन्मे किशन बाबूराव (अन्ना) हजारे का नाम इन दिनों भ्र्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के लिए चर्चित है; पर मुख्यतः उनकी पहचान अपने गांव रालेगण सिन्दी (जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र) को एक आदर्श गांव बनाने के लिए है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  जन्म-दिवस विशेष (6 फरवरी) धर्म और देशभक्ति के गायक कवि प्रदीप
घरेलू परिस्थिति के कारण अन्ना ने कक्षा सात के बाद पढ़ाई छोड़ दी। कुछ समय उन्होंने फूलों का व्यापार किया; पर उससे कुछ लाभ नहीं हुआ। फिर वे मुंबई चले गये। वहां धन तो कमाया; पर कुसंग में पड़ गये। अतः उसे भी छोड़कर वे 1960 में एक वाहन चालक के रूप में सेना में भर्ती हो गये।

सात नवम्बर, 1965 को पाकिस्तान से हो रहे युद्ध में खेमकरण सीमा पर उनकी टुकड़ी के सब साथी मारे गये; पर आश्चर्यजनक रूप से वे बच गये। उन्हें लगा कि भगवान ने उन्हें किसी विशेष उद्देश्य से ही बचाया है। स्वामी विवेकानंद की जीवनी उनके लिए प्रेरणा की òोत थी। अतः उन्होंने अविवाहित रहकर अपना जीवन समाज सेवा में अर्पित करने का निश्चय कर लिया।

🚀 यह भी पढ़ें :  विजय दिवस: 1971 के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि और पराक्रम को कोटि-कोटि सलाम
पर ऐसा करते हुए स्वयं समाज पर बोझ न बनें, इसके लिए उन्होंने अगले दस साल सेना में ही काम किया। 1975 में 475 रु. मासिक पेंशन तथा बीस हजार रु0 की जमापूंजी के साथ उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इससे पूर्व उन्होंने अमरनाथ की यात्रा कर भोलेनाथ के सम्मुख अपने गांव को मंदिर तथा ग्रामवासियों को भगवान समझकर उनकी सेवा करने का संकल्प लिया।

उनके गांव में अकाल और अभाव के कारण निर्धनता तो थी ही, अधिकांश लोग शराब, धूम्रपान और जुए के भी आदी थे। ऐसे में भी उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा। सबसे पहले उन्होंने शराब की भट्टियां बंद कराईं। फिर दुकानदारों से सभी बीड़ी-सिगरेट आदि खरीद कर उनकी होली जलाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बीस हजार की कुल पूंजी से गांव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया। मंदिर में आरती, भजन आदि होने से गांव का वातावरण बदलने लगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  13 जनवरी/जन्मदिन विशेष: प्रेम कथाओं के फिल्मकार शक्ति सामन्त
अब श्रमदान तथा बैंक के सहयोग से तालाब तथा कुएं बनाये गये। इससे सिंचित भूमि का क्षेत्रफल 50 से बढ़कर 900 एकड़ हो गया। अतिरिक्त अन्न तथा सब्जी आदि बाजार में जाने से सबकी आर्थिक दशा सुधरने लगी। इसके बाद उन्होंने बरगद, पीपल, नीम, आम, इमली, नीलगिरि आदि के पांच लाख वृक्ष लगवाये। इससे वर्षा का स्तर एक इंच से बढ़कर नौ इंच हो गया।

1975 तक गांव में केवल कक्षा चार तक की शिक्षा का प्रबन्ध था। अन्ना ने श्रमदान से भवन बनाकर अच्छे शिक्षक नियुक्त किये। इससे विद्यालय कक्षा बारह तक हो गया तथा परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत तक आने लगा। विद्यालय में सब जातियों के बच्चे आयें, इसके लिए विशेष प्रयास किये गये। पुस्तकीय ज्ञान के साथ हाथ के काम सिखाने का भी प्रबन्ध किया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  जन्मदिन विशेष (16 जनवरी) : संघनिष्ठ अखंड कर्मयोगी डा. ओमप्रकाश मैंगी
सफाई, नये प्रकार के शौचालय, निर्धूम चूल्हे, गोबर गैस, आरोग्य केन्द्र आदि से क्रमशः सबका स्वास्थ्य सुधरने लगा। लागत मूल्य पर दवा मिलने लगी। कुछ महिलाओं ने नर्सिंग, प्रसूति व परिवार कल्याण कार्यक्रमों का प्रशिक्षण लिया। सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली की समस्या हल की गयी। धान्य बैंक से गरीबों को फसल के समय बीज उधार दिया जाने लगा।

अन्ना के प्रयास से पूरा गांव एक परिवार की तरह रहता है। वहां चुनाव सर्वसम्मति से होते हैं। महिलाएं पंच, सरपंच आदि बनकर काम संभालती हैं। गांव से कुरीतियां समाप्त हो गयी हैं। अन्ना के काम को देखकर देश-विदेश की सैकड़ों निजी तथा शासकीय संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया है। असीम ऊर्जा के धनी अन्ना हजारे इन्हें अपनी सेवा-पद्धति का सम्मान मानते हैं।

(संदर्भ : कुमारसभा पत्रक तथा एक कर्मयोगी का गांव)

Print Friendly, PDF & Email
play icon Listen to this article

स्वतन्त्रता सेनानी पत्रकार वीरेन्द्र वीर

दिल्ली, पंजाब तथा हरियाणा की पत्रकारिता में महाशय कृष्ण एवं उनके समाचार पत्र ‘दैनिक प्रताप’ का विशेष योगदान है। इन्हीं महाशय जी के घर में 15 जनवरी 1911 को वीरेन्द्र वीर का जन्म हुआ।

 सरहद का साक्षी @महावीर प्रसाद सिंघल 

आर्य समाज से प्रभावित परिवार होने के कारण उन्हें देश एवं धर्म के प्रति भक्ति के संस्कार मिले। इसी से प्रेरित होकर वे छोटी अवस्था से ही स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लेने लगे। उन दिनों लाहौर क्रान्तिकारी गतिविधियों का केन्द्र था। उस ओर भी वीरेन्द्र जी का रुझान था। इस कारण पुलिस की सूची में उनका नाम भी लिख लिया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  शहीद दिवस पर कवि सोमवारी लाल सकलानी, निशांत की ओर से श्रद्धांजलि स्वरुप दो शब्द 
16 वर्ष की अवस्था में वीरेन्द्र वीर को ‘सांडर्स हत्याकांड’ के संदिग्ध अभियुक्त के रूप में पकड़ लिया गया; पर इसमें इनका कोई हाथ नहीं था। शासन को इस कारण इन्हें छोड़ना पड़ा। एक वर्ष बाद ‘वायसराय बम कांड’ में इन्हें फिर गिरफ्तार किया गया; पर इस बार भी शासन इनके विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं जुटा सका। अतः ये सम्मान सहित बरी हो गये। फिर भी शासन इन पर सदा सन्देह की दृष्टि रखता था।

1930 में पंजाब के गर्वनर पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए लाहौर आये। वहाँ क्रान्तिकारी हरिकिशन ने गर्वनर पर बम फेंका। उस समय इन्हें भी अनेक युवा मित्रों सहित फिर गिरफ्तार किया गया, क्योंकि हरिकिशन को समारोह के लिए प्रवेश पत्र वीरेन्द्र जी ने ही दिया था; पर इस बार भी अपराध सिद्ध न होने के कारण शासन को इन्हें छोड़ना पड़ा। यद्यपि इस कांड में हरिकिशन जी को फाँसी हुई।

🚀 यह भी पढ़ें :  नशा एवं दहेज मुक्त शादी में शुद्ध शाकाहारी भोजन से की मेहमान नवाजी
1931-32 में गांधी जी द्वारा संचालित ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ में सक्रिय रहने के कारण वीरेन्द्र वीर को जेल भेज दिया गया। जेल में रहते हुए ही उन्होंने एम.ए अर्थशास्त्र की परीक्षा अच्छे अंकों में उत्तीर्ण की। जेल से आने पर इनके पिता महाशय कृष्ण जी ने इन्हें ‘दैनिक प्रताप’ का कार्यभार सौंप दिया। अब सम्पादक के रूप में इनका एक नया जीवन प्रारम्भ हुआ।

सम्पादक रहते हुए वीरेन्द्र जी प्रायः राष्ट्रीय विषयों पर अपनी कलम चलाया करते थे। अतः उनके समाचार पत्र में प्रकाशित सामग्री को आधार बनाकर ‘भारतीय प्रेस अधिनियम’ के अन्तर्गत इन्हें जेल भेजा गया। ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में भाग लेने के कारण ये तीन साल शाहपुर तथा स्यालकोट की जेल में रहे।

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
इस समय इनके पिता तथा दोनों भाई भी जेल में थे। 1945 में सबको रिहा कर दिया गया। 1947 में समाचार सामग्री के आधार पर इन्हें फिर जेल जाना पड़ा। इनके भाई कुँवर नरेन्द्र ने ‘वीर अर्जुन’ नामक दैनिक हिन्दी समाचार पत्र चलाया। उसे भी भारी लोकप्रियता मिली।

देश स्वाधीन होने पर वीरेन्द्र जी ने राजनीति में प्रवेश किया। वे एक बार पंजाब की विधान सभा और एक बार विधान परिषद के सदस्य रहे। 1954 में उन्होंने हिन्दी में ‘दैनिक वीर प्रताप’ शुरू किया। आर्य समाज के माध्यम से वे धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे।

शिक्षा प्रसार में भी उनकी भारी रुचि थी। वे डी.एम.कालिज, मोगा; डी.एम.शिक्षा महाविद्यालय, मोगा; दोआबा कालिज, जालन्धर तथा कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के अनेक वर्ष तक प्रधान रहे। स्वतन्त्रता सेनानी, राजनेता, पत्रकार तथा शिक्षाप्रेमी वीरेन्द्र वीर जी का 31 दिसम्बर, 1993 को देहान्त हो गया।

आदर्श ग्राम के निर्माता अन्ना हजारे

15 जनवरी, 1940 को जन्मे किशन बाबूराव (अन्ना) हजारे का नाम इन दिनों भ्र्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के लिए चर्चित है; पर मुख्यतः उनकी पहचान अपने गांव रालेगण सिन्दी (जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र) को एक आदर्श गांव बनाने के लिए है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  18 जनवरी/जन्मदिन /पुण्य तिथि विशेष: अनुशासन प्रिय महादेव गोविन्द रानाडे, ममतामयी उषा दीदी, पुण्य-तिथि:  आत्मजागरण के पुरोधा दादा लेखराज, मिलनसार भंवरसिंह शेखावत, शिल्पी बाल आप्टे
घरेलू परिस्थिति के कारण अन्ना ने कक्षा सात के बाद पढ़ाई छोड़ दी। कुछ समय उन्होंने फूलों का व्यापार किया; पर उससे कुछ लाभ नहीं हुआ। फिर वे मुंबई चले गये। वहां धन तो कमाया; पर कुसंग में पड़ गये। अतः उसे भी छोड़कर वे 1960 में एक वाहन चालक के रूप में सेना में भर्ती हो गये।

सात नवम्बर, 1965 को पाकिस्तान से हो रहे युद्ध में खेमकरण सीमा पर उनकी टुकड़ी के सब साथी मारे गये; पर आश्चर्यजनक रूप से वे बच गये। उन्हें लगा कि भगवान ने उन्हें किसी विशेष उद्देश्य से ही बचाया है। स्वामी विवेकानंद की जीवनी उनके लिए प्रेरणा की òोत थी। अतः उन्होंने अविवाहित रहकर अपना जीवन समाज सेवा में अर्पित करने का निश्चय कर लिया।

🚀 यह भी पढ़ें :  उद्योग व्यापार मंडल चंबा द्वारा रचनाधर्मियों को सादे समारोह में किया गया सम्मानित
पर ऐसा करते हुए स्वयं समाज पर बोझ न बनें, इसके लिए उन्होंने अगले दस साल सेना में ही काम किया। 1975 में 475 रु. मासिक पेंशन तथा बीस हजार रु0 की जमापूंजी के साथ उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इससे पूर्व उन्होंने अमरनाथ की यात्रा कर भोलेनाथ के सम्मुख अपने गांव को मंदिर तथा ग्रामवासियों को भगवान समझकर उनकी सेवा करने का संकल्प लिया।

उनके गांव में अकाल और अभाव के कारण निर्धनता तो थी ही, अधिकांश लोग शराब, धूम्रपान और जुए के भी आदी थे। ऐसे में भी उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा। सबसे पहले उन्होंने शराब की भट्टियां बंद कराईं। फिर दुकानदारों से सभी बीड़ी-सिगरेट आदि खरीद कर उनकी होली जलाई। इसके बाद उन्होंने अपनी बीस हजार की कुल पूंजी से गांव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया। मंदिर में आरती, भजन आदि होने से गांव का वातावरण बदलने लगा।

🚀 यह भी पढ़ें :  बलिदान दिवस विशेष: भारत के क्रान्तिकारियों को अस्त्र-शस्त्र भेजते थे क्रान्तिवीर देशभक्त सरदार सेवासिंह
अब श्रमदान तथा बैंक के सहयोग से तालाब तथा कुएं बनाये गये। इससे सिंचित भूमि का क्षेत्रफल 50 से बढ़कर 900 एकड़ हो गया। अतिरिक्त अन्न तथा सब्जी आदि बाजार में जाने से सबकी आर्थिक दशा सुधरने लगी। इसके बाद उन्होंने बरगद, पीपल, नीम, आम, इमली, नीलगिरि आदि के पांच लाख वृक्ष लगवाये। इससे वर्षा का स्तर एक इंच से बढ़कर नौ इंच हो गया।

1975 तक गांव में केवल कक्षा चार तक की शिक्षा का प्रबन्ध था। अन्ना ने श्रमदान से भवन बनाकर अच्छे शिक्षक नियुक्त किये। इससे विद्यालय कक्षा बारह तक हो गया तथा परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत तक आने लगा। विद्यालय में सब जातियों के बच्चे आयें, इसके लिए विशेष प्रयास किये गये। पुस्तकीय ज्ञान के साथ हाथ के काम सिखाने का भी प्रबन्ध किया गया।

🚀 यह भी पढ़ें :  भ्रष्टाचार मुक्त समाज एवं सुशासन की परिकल्पना के तहत समाजसेवी गोपाल बहुगुणा के सुझाव
सफाई, नये प्रकार के शौचालय, निर्धूम चूल्हे, गोबर गैस, आरोग्य केन्द्र आदि से क्रमशः सबका स्वास्थ्य सुधरने लगा। लागत मूल्य पर दवा मिलने लगी। कुछ महिलाओं ने नर्सिंग, प्रसूति व परिवार कल्याण कार्यक्रमों का प्रशिक्षण लिया। सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली की समस्या हल की गयी। धान्य बैंक से गरीबों को फसल के समय बीज उधार दिया जाने लगा।

अन्ना के प्रयास से पूरा गांव एक परिवार की तरह रहता है। वहां चुनाव सर्वसम्मति से होते हैं। महिलाएं पंच, सरपंच आदि बनकर काम संभालती हैं। गांव से कुरीतियां समाप्त हो गयी हैं। अन्ना के काम को देखकर देश-विदेश की सैकड़ों निजी तथा शासकीय संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया है। असीम ऊर्जा के धनी अन्ना हजारे इन्हें अपनी सेवा-पद्धति का सम्मान मानते हैं।

(संदर्भ : कुमारसभा पत्रक तथा एक कर्मयोगी का गांव)

Print Friendly, PDF & Email

शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to email this to a friend (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...
Tags: जन्मदिन
Share16Tweet10Share4

Related Posts

अमर शहीद श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल में मनाई गई उनकी जयंती, आयोजित की गई व्याख्यान माला 

अमर शहीद श्री देव सुमन वीडियो छवि 106 वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव जौल में भव्य कार्यक्रम...

सुमन पार्क चम्बा में श्रीदेवसुमन जयंती पर रामधुन गाकर किया याद

नगर पालिका परिषद चम्बा में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की याद में पार्क बनने और मूर्ति लगने के बाद...

बड़ी खबर:  NH 94 पर कोटीगाड के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोगों की मौत

NH 94 में चंबा धराशु मोटरमार्ग पर 01 बेलेरो कार यूके 10 टीए 0564 कोटी गाड़ के समीप खाई में...

पोखरी क्वीली में श्रीदेव सुमन की जयंती के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें किया याद

राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय पोखरी...

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मजरा महादेव महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 'आओ गांव चलें-उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें' विषय पर संगोष्ठी आयोजित

मजरा महादेव महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आओ गांव चलें-उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Ex MLA Dhan Singh Negi

Ex MLA Dr. Dhan Singh Negi का ऑफिशियल वेरिफाइड facebook पेज हैक, तीन माह बाद भी कोई कारवाई नहीं

वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित डीएम टिहरी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Recent News

Meta

  • लॉग इन
  • प्रवेश फ़ीड
  • टिप्पणियाँ फ़ीड
  • WordPress.org

Most Popular Post

मजरा महादेव महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 'आओ गांव चलें-उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें' विषय पर संगोष्ठी आयोजित

मजरा महादेव महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आओ गांव चलें-उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Ex MLA Dhan Singh Negi

Ex MLA Dr. Dhan Singh Negi का ऑफिशियल वेरिफाइड facebook पेज हैक, तीन माह बाद भी कोई कारवाई नहीं

वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित डीएम टिहरी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित डीएम टिहरी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

जिला पर्यटन विकास समिति की पहली बैठक: जिला पर्यटन विकास समिति का पंजीकरण एक सप्ताह के भीतर करवाना सुनिश्चित करें पर्यटन विकास अधिकारी: DM

 गजा में हंश फाउंडेशन अस्पताल सतपुली द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच

 गजा में हंश फाउंडेशन अस्पताल सतपुली द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच

अमर शहीद श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल में मनाई गई उनकी जयंती, आयोजित की गई व्याख्यान माला 

अमर शहीद श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल में मनाई गई उनकी जयंती, आयोजित की गई व्याख्यान माला 

पुरालेख

Follow Us on Twitter

My Tweets

Facebook Page

Facebook Page

About

सरहद का साक्षी

One of the most broadcasting Hindi News Portal all over rural area of Uttrakhand, Covers confirm news and intellectual views with burning issues virtually missing from the coverage of dominent corporate media.

Facebook Page

Facebook Page

Quick Links

  • BestBlog
  • Join Our WhatsApp Group
  • Join Our Facebook Page
  • Join Our Telegram Channel

Visitors

2515008
Total Visit : 2515008
Who's Online : 4
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

Copyright© 2022 |सरहद का साक्षी| All Rights Reserved - Designed By: Anurag Computer's Nakot, T.G. # +91 9456334277.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश/दुनिया
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • चमोली
    • पौड़ी
    • चंपावत
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • उधमसिंह नगर
    • उत्तरकाशी
  • आध्यात्म
  • चारधाम यात्रा
  • Featured
    • कला/संस्कृति
    • राजनीति/चुनाव
    • अपराध
    • शिक्षा/स्वास्थ्य
      • कोविड-19
    • खेल/फ़िल्म जगत
    • कृषि/बागवानी
    • रोजगार
    • पर्यटन/पर्यावरण
    • साइंस/टेक्नोलोजी
    • कविता/कहानी
  • Sitemap

Copyright© 2022 |सरहद का साक्षी| All Rights Reserved - Designed By: Anurag Computer's Nakot, T.G. # +91 9456334277.

Welcome Back!

Sign In with Facebook
Sign In with Linked In
OR

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.
loading Cancel
Post was not sent - check your email addresses!
Email check failed, please try again
Sorry, your blog cannot share posts by email.
%d bloggers like this: