बड़ी खबरः धामी ही होंगे सूबे के 12वें मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

49
बड़ी खबरः धामी ही होंगे सूबे के 12वें मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
CM-Pushkar-Singh-Dham
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

उत्तराखण्ड के लिए आज की सबसे बड़ी खबर है कि विधान सभा चुनावों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। सूबे को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुनः कर्मठ युवा नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी जाने वाली है। 12वें सीएम के रूप में श्री धामी 23 मार्च को शपथ लेंगे।

[su_highlight background=”#c50829″ color=”#f6f9f9″]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]

विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा सीट से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद हेतु सूबे के कई आला भाजपा नेता जोर आजमाइश कर रहे थे। लेकिन पार्टी हाईकमान में मजबूत पकड़ एवं प्रधानमंत्री मोदी के दिलोदिमाग में रचे-बसे पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मात देने में कामयाबी हासिल की।

बड़ी खबरः धामी ही होंगे सूबे के 12वें मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथउत्तराखंड राज्य का गठन हुए 21 साल हो चुके हैं। अपनी 20 साल की उम्र में ये राज्य 11 मुख्यमंत्री देख चुका है और अब एक बार फिर नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तैयारी हो रही है। ऐसे में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा कार्यालय में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में धामी के नाम पर मोहर लग गई हैं।