बड़ी खबरः भूषण ऋतु खंडूड़ी बनीं उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया
play icon Listen to this article

भाजपा के टिकट पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर आयी विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

[su_highlight background=”#870e23″ color=”#f6f6f5″]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_highlight]

गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की है।

Ritu

विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की, तदोपरान्त नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रियों समेत विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

🚀 यह भी पढ़ें :  आभार कार्यक्रम में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण का जोरदार स्वागत

विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी

उन्होनें कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने पांचवीं विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया

आपको बता दें कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व0 प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व0 हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल तथा प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं। वहीं स्वव काजी मोहिउद्दीन, स्व हरबंस कपूर, मातवर सिंह कंडारी, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवं बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की पुत्री हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। वर्ष 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की।

🚀 यह भी पढ़ें :  बड़ी खबरः धामी ही होंगे सूबे के 12वें मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ