चमोली में बड़ा हादसा, करन्ट की चपेट में आने से पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों की मौत
चमोली में बड़ा हादसा, चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने का समाचार है। इस घटना में चौकी इंचार्ज पीपलकोटी प्रदीप रावत, होम गार्ड के सिपाही मुकंदी समेत कईयों की मौत की खबर मिल रही है। इस दुःखद घटना में मृतकों की नफरी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। जिस कारण करंट लगने से करीबन 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा है कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले एक युवक की रात्रि में मृत्यु हो गई थी। आज सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए वहां पहुंची तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। कुछ घायलों की गम्भीर स्थिति के मद्देनजर उन्हें देहरादून ले जाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत एवं आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घटना के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
इस दुःखद घटना में मृतकों की नफरी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को एअर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी भी घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।
एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि पूरा प्लांट लोहे की ग्रिल से बना हुआ है और परिसर की रेलिंग में करंट फैलने के कारण इतना बड़ा हादसा घटित हो गया।
मृतकों की सूची
1 उप निरीक्षक प्रदीप सवत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4. होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5 सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्ताल निवासी ग्राम संगतोली चमोली उम्र 25
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10. विपिन पुत्र सोबत निवासी पारोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
1- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र आ वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलन दास ग्राम रंगोली गोली उम्र 33 वर्ष
13. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14 दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15. महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगोली उम्र 50 वर्ष