विधानसभा चुनाव 2022ः महिला प्रकोष्ठ ने उजपा प्रत्याशी के पक्ष में निकाला जुलूस, सिलेण्डर पर वोट देने की अपील

विधानसभा चुनाव 2022ः महिला प्रकोष्ठ ने उजपा प्रत्याशी के पक्ष में निकाला जुलूस, सिलेण्डर पर वोट देने की अपील
play icon Listen to this article

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के प्रत्याशी व पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै के चुनाव प्रचार को लेकर चम्बा प्रखण्ड से महिला प्रकोष्ठ का एक दल आज नकोट कस्बे में चुनाव प्रचार हेतु पहुंचा।

🚀 यह भी पढ़ें :  कांग्रेसजनों ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मरीजों को फल वितरित कर मनाया कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश धनै के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरे महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियों ने आज खराब मौसम के बाबजूद भी ग्रामीण कस्बा नकोट में चम्बा से पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी एवं केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए वोट मांगे। बरसात के बाबजूद छाते ओढ़कर महिलाओं ने कस्बे में रैली निकाली। महिलाएं बड़े जोश खरोश के साथ कंपकंपाती ठंड में दिनेश धनै के पक्ष में नारेबाजी कर रही थीं। महिलाओं की इस रैली का नेतृत्व भाजपा छोड़ उजपा में शामिल महिला नेत्री रजनी मखलोगा  कर रही थीं।

🚀 यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली