टिहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मखलोगी प्रखण्ड के गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगे एवं विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों से मतदाताओं को अवगत करवाया।
सरहद का साक्षी, नकोट
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मखलोगी क्षेत्र के दिगोठी, कैच्छू, कोटद्वारा आदि गांवांं में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हेतु लोगों से अपील की। प्रखण्ड के ऊपरी क्षेत्र में वर्फबारी के कारण माहौल शीतमय हो गया था, जहां जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बर्फीला माहौल चुनावी प्रचार से गरमाया। उन्होंने क्षेत्र में घर-घर जाकर डॉ. धनसिंह नेगी द्वारा अपनी विधायकी के दौरान किए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत करवाया।
पार्टी के जीवट कार्यकर्ता गजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों के मद्देनजर उन्हें व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि जनता समझदार है और विकास को लेकर अपने मत का प्रयोग करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान विधायक डॉ. नेगी की टक्कर में कोई नहीं है। वे एकतरफा जीत की ओर अग्रसर हैं।
इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला के अलावा तुंगोली प्रधान प्रतिनिधि जगवीर सिंह रावत, प्रधान जगेठी प्रेमलाल उनियाल, राजेन्द्रसिंह रावत, भीमसिंह बिष्ट, कमलदास, मानसिंह धनोला, दिनेश सिंह नेगी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।