विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा ने 27 बिन्दुओं का संकल्प पत्र जारी कर किया चुनावी शंखनाद , फिलहाल 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

71
विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा ने 27 बिन्दुओं का संकल्प पत्र जारी कर किया चुनावी शंखनाद , फिलहाल 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। उजपा उत्तराखण्ड में फिलहाल सात सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रख रही है।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]

उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने आज केंद्रीय कार्यालय नई टिहरी में मीडिया एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। पार्टी के संकल्प पत्र में उन्होंने मूल निवास, भू कानून, उपनल कर्मियों का नियमितीकरण, जिला चयन समिति का गठन, परियोजनाओं पर हक हकूक, टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहनों को आवाजाही, बाँध विस्थापितों का पुनर्वास, स्वास्थ सेवाओं को पीपीपी मोड़ से हटाने सहित 27 बिंदुओं को शामिल किया है।

विधानसभा चुनाव 2022ः उजपा ने 27 बिन्दुओं का संकल्प पत्र जारी कर किया चुनावी शंखनाद , फिलहाल 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी फिलहाल उत्तराखंड में 10 प्रतिशत यानी 7 सीटों पर प्रत्याशी लड़ाने जा रही है। जिसमे से वे स्वयं टिहरी विधानसभा से तथा कनक धनै ऋषिकेश से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उजपा से जय नारायण बहुगुणा धनोल्टी, कर्णप्रयाग से डॉ मुकेश पंत, पौड़ी सुरक्षित सीट से ओमकार कोहली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

संकल्प पत्र जारी होने के उपरांत मखलोगी प्रखण्ड से उजपा के जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह मखलोगा, क्षेत्रीय अध्यक्ष धारअकरिया मखलोगी देवेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय संयोजक लोकेन्द्र धनोला, क्षेत्रीय प्रभारी श्याम सिंह कुठ्ठी, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह चौहान, युवा उपाध्यक्ष साहिल मखलोगा, विजय सिंह, विक्रम सिंह रावत, नरेश बडोनी, दिलवीर रावत, पुष्पराज ममगांई, सुनील सेमल्टी, अजीत उनियाल, संगीता उनियाल, प्रताप नेगी, जगदम्बा प्रसाद, जितेन्द्र नेगी, शीशराम बिजल्वाण, वासुदेव उनियाल, दिनेश रावत, राजू मिस़्त्री, प्रदीप राज, पूरण सिंह, मदन लाल, मनोज नेगी, गीताराम कोठियाल, विनय नेगी, चतर सिंह नेगी, विक्रम सिंह गुसांई, विशालसिंह धनोला, किरण उनियाल, राजेश्वर उनियाल आदि ने खुशी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी प्रदेश की सातों सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।