विधानसभा चुनाव 2022: नरेंद्रनगर- गजा में गरजे राजनाथ, कहा- डबल इंजन की सरकार राज्य हित में अधिक विकास करेगी 

विधानसभा चुनाव 2022: नरेंद्रनगर- गजा में गरजे राजनाथ, कहा- डबल इंजन की सरकार राज्य हित में अधिक विकास करेगी 
play icon Listen to this article

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल को विजय श्री दिलवाने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने आज नरेन्द्रनगर विधानसभा के गजा में विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, गजा[/su_highlight]

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार राज्य हित में अधिक विकास कार्यों को करेगी।

🚀 यह भी पढ़ें :  यौन उत्पीड़न के खिलाफ देश की महिला पहलवानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में रखा सामूहिक उपवास

उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है और सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। सैनिकों के कल्याण के लिए जितना काम हमारी सरकार ने किया है उतना कांग्रेस ने नहीं किया। पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक काम हुए । भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है व विकास करेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल को भारी बहुमत से जिताने की अपील उपस्थित जनता से की।

🚀 यह भी पढ़ें :  महात्मा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहना राष्ट्र द्रोही मानसिकता का परिचायक: राकेश राणा

विधानसभा चुनाव 2022: नरेंद्रनगर- गजा में गरजे राजनाथ, कहा- डबल इंजन की सरकार राज्य हित में अधिक विकास करेगी 

इस अवसर पर सुबोध उनियाल ने रक्षामंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने राज्य हित में लगातार काम किया है और मंत्री के रूप में सेवा करने का मौका मिला है। सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, मंडी समिति नरेन्द्र नगर अध्यक्ष बीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, गजेन्द्र सिंह खाती, राजेन्द्र सिंह खाती , राजेन्द्र सिंह भंडारी, कु. रमा नेगी, ममता सजवाण, सीता राम, प्रवीन, रतन सिंह आदि मौजूद थे।

🚀 यह भी पढ़ें :  कांग्रेसजन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें: दीपचंद सजवाण