विधानसभा चुनाव 2022ः पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी ने भी की टिहरी सीट से दावेदारी पेश

76
विधानसभा चुनाव 2022ः पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी ने भी की टिहरी सीट से दावेदारी
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखण्ड अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व विधायक लाखी राम जोशी ने भी टिहरी विधान सभा सीट से टिकट की दावेदारी की है। उन्होंने इस आशय का आवेदन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भाजपा टिहरी जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया है।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी [/su_highlight]

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भेजे आवेदन में पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा है कि वे आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए टिहरी विधान सभा क्षेत्र से दावेदारी प्रस्तुत कर रहा हूं।

विधानसभा चुनाव 2022ः पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी ने भी की टिहरी सीट से दावेदारी

उल्लेखनीय है कि पूर्व केबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने 1991 एवं 1996 में टिहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वे उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के दौरान भी विधानसभा में सदस्य रहकर अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री पद का दायित्व निभाया है। साथ ही पार्टी के स्थापना काल से ही निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जिला एवं प्रांतीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने समर्पण भाव से पार्टी हित में कार्य किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को प्रेषित आवेदन में उन्होंने टिहरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने हेतु प्रबल दावेदारी पेश की है।