विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने भरी मखलोगी क्षेत्र में चुनावी हुंकार, नकोट बाजार में रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने भरी मखलोगी क्षेत्र में चुनावी हुंकार, नकोट बाजार में रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन
play icon Listen to this article

टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक डॉ. धनसिंह नेगी ने आज मखलोगी प्रखण्ड के गांवों में कार्यकर्ताओं के भारी हुजम के साथ चुनावी हुंकार भरते हुए नकोट बाजार में चुनावी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम माणदा, नकोट एवं छाती गांव में जन सभा को भी संबोधित किया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी[/su_highlight]

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने मखलोगी के गांवों में जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्हांने माणदा, नकोट एवं छाती गांव में जन सभाऐं आयोजित कर जनता के बीच अपनी विधायकी के दौरान किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की याद दिलाते हुए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे विकास के मद्देनजर उन्हें अपना समर्थन व सहयोग प्रदान करें। प्रचार अभियान के दौरान निवर्तमान विधायक डॉ. धनसिंह नेगी के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं महिला नेत्रियों का हुजूम भी चल रहा था। विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं ने कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में हुए विकास के मद्देनजर डॉ. धनसिंह नेगी को विजयश्री दिलवाने की अपील की।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022: आप प्रत्याशी पुष्पा रावत ने किया घर घर जन सम्पर्क, कहा: शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार बदहाल

विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने भरी मखलोगी क्षेत्र में चुनावी हुंकार, नकोट बाजार में रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

दिवाड़ा, माणदा, नकोट, नकोट बाजार, छाती, कोठी, फैगुल आदि गांवां में जन सम्पर्क एवं चुनाव प्रचार के बाद तुंगोली, जगेठी, टिंगरी, खाल, खण्डकरी, बंगोली, मणोगी, कैंच्छू, कोटद्वारा, दिगोठी के लिए रवाना हुए।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022: UKD प्रत्याशी का जनसंपर्क शुरू

विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनसिंह नेगी ने भरी मखलोगी क्षेत्र में चुनावी हुंकार, नकोट बाजार में रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

विधायक प्रत्याशी डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, गरीब कन्याओं के विवाह समारोहों में मांगटीका वितरण, गांवों में सामाजिक कार्यों हेतु बर्तन आदि दिए जाने एवं अनवरत क्षेत्रीय जनता से संवाद किए जाने के फलस्वरूप उन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन समर्थन हासिल हो रहा है। उन्होंने जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि उनके मुकाबले कोई दूसरा प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। अन्य जो भी चुनाव लड़ रहे हैं उनकी लड़ाई केवल अपने अस्तित्व को बचाने की है।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी ने धारमंडल के विभिन्न गावों में किया जनसम्पर्क 

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, नगर पंचायत चम्बा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पंवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण, आनंद मोहन सकलानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं गत विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेन्द्र चन्द रमोला, जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्रसिंह धनोला, बुद्धि सिंह पुण्डीर, महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियां, नगर पालिका नई टिहरी की अध्यक्षा सीमा कृषाली, क्षेत्र के कई प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि, गजेन्द्र सिंह बिष्ट, मखलोगी क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं भारी जन सैलाव मौजूद था।