विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जगेठी टिंगरी गांवों में किया चुनाव प्रचार

86
विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जगेठी टिंगरी गांवों में किया चुनाव प्रचार
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

मखलोगी प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज निवर्तमान विधायक डॉ. धनसिंह नेगी के पक्ष में चुनाव प्रचार के तहत जगेठी टिंगरी आदि गांवों का भ्रमण किया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

निवर्तमान विधायक डॉ. धनसिंह नेगी को टिहरी विधानसभा सीट से विजयश्री दिलवाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ता जी-जान से एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियां गांव-गांव जाकर प्रचार कार्य में जुटी हुई हैं। कार्यकर्ताओं की टीम ने आज ग्राम प्रधान जगेठी प्रेमलाल उनियाल, एवं गजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व जगेठी टिंगरी आदि गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। इस मौके पर उनके साथ प्रधान तुंगोली प्रतिनिधि जगवीर सिंह रावत, अजय बडोनी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी प्रत्याशी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण कस्बा नकोट अंतर्गत न्याय पंचायत नकोट में विभिन्न स्थानों पर बड़े बड़े होर्डिंग भी लगवाये।

सत्येसिंह बिष्ट एवं भगवान दास को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गजेन्द्र बिष्ट ने आज माणदा गांव के भ्रमण के दौरान सत्येसिंह बिष्ट एवं भगवान दास को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए डॉ. धनसिंह नेगी के पक्ष में मतदान हेतु जन सम्पर्क किया।