विधानसभा चुनाव 2022ः टिहरी में भाजपा का प्रचार अभियान शुरू, पासी बोले दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी

37
विधानसभा चुनाव 2022ः टिहरी में भाजपा का प्रचार अभियान शुरू, पासी बोले दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी
play icon Listen to this article

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी सीटों पर आज भाजपा समेत अन्य पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। टिहरी जिले में भाजपा के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करते हुए पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। कहा कि पीएम मोदी सरकार ने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, चम्बा [/su_highlight]

बलराज पासी ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है? वे लोग यहां देख सकते हैं कि सरकार का क्या फायदा है? कहा कि केद्र और राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखण्ड का विकास किया है। उत्तराखंड मोदी जी का सबसे प्रिय राज्य है। पीएम मोदी ने केदारनाथ तीर्थ का कायाकल्प किया है। मोदी सरकार ने आल वेदर रोड बनाने का काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर गांव के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है। पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कहा कि चंबा के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नई पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाएगी। कहा कि टिहरी विधानसभा को देश की सर्वोच्च विधानसभा बनाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2022ः टिहरी में भाजपा का प्रचार अभियान शुरू, पासी बोले दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी

कहा कि सत्ता की लोलुप कांग्रेस ने देश का विभाजन किया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करने का षडयंत्र रचा। कांग्रेस सरकार ने आलवेदर रोड़ का विरोध किया। मोदी जी ने कोरोनाकाल में लोगों के जीवन बचाने के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन करवाने का कार्य किया। मोदी सरकार ने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। बलराज पासी ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है? वे लोग यहां देख सकते हैं कि सरकार का क्या फायदा है? कहा कि केद्र और राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखण्ड का विकास किया है।

कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर गांव के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने किशोर उपाध्याय को जनहित की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया। कहा कि किशोर उपाध्याय की प्रतिष्ठा, चरित्र, ईमानदारी और भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता का आशीर्वाद मिलकर टिहरी सीट पर विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने टिहरी की जनता को आश्वस्त किया कि किशोर विधायक बनने के बाद बड़ा पद भी दिया जायेगा। पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कहा कि चंबा के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नई पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाएगी। कहा कि टिहरी विधानसभा को देश की सर्वोच्च विधानसभा बनाई जाएगी।

इस मौके पर चम्बा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत, खेम सिंह चौहान, दिनेश डोभाल, अनुसूया नौटियाल, जीतराम भट्ट, जय सिंह नेगी, वीरेंद्र नेगी, संजय नेगी, जगदंबा रतूड़ी, सुशील बहुगुणा, सतवीर पुंडीर, हरि प्रसाद सकलानी, मण्डल अध्यक्ष संदीप रावत, दर्मियान सिंह नेगी, कामेश नेगी, प्रमोद उनियाल, अक्षत बिजल्वाण, सचिन सजवाण आदि मौजूद थे।