विधानसभा चुनाव 2022ः सफल चुनाव संचालन हेतु भाजपा प्रभारी काल्टा ने ली बूथ अध्यक्षों की बैठक

विधानसभा चुनाव 2022ः सफल चुनाव संचालन हेतु भाजपा प्रभारी काल्टा ने ली बूथ अध्यक्षों की बैठक
play icon Listen to this article

टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को विजयश्री दिलवाने एवं पार्टी संगठन की घर-घर तक पैठ की नीयति से भाजपा टिहरी विधान सभा चुनाव प्रभारी महेन्द्र सिंह काल्टा ने आज नकोट न्याय पंचायत के बूथ अध्यक्षों की बैठक ली।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

🚀 यह भी पढ़ें :  कांग्रेस चली गांव की ओर, जिले की 75 न्याय पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

न्याय पंचायत नकोट में पिछले कुछ समय से भाजपा सांगठनिक गतिविधियों की शून्यता को तोड़ते हुए आज विधानसभा चुनाव प्रभारी महेन्द्र काल्टा ने बूथ स्तर पर गठित बूथ समितियों के अध्यक्षों की बैठक लेते हुए उन्हें पार्टी संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने पार्टी बूथ अध्यक्षों को पार्टी संगठन की मजबूती के साथ पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु जी-तोड़ मेहनत करने को कहा।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव -2022: दिव्यांग, सखी एवं आदर्श मतदेय स्थल के संबंध में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक

खराब मौसम के चलते भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखायी दिया। दूर-दूर से भाजपा कार्यालय में आयोजित बूथ अध्यक्षीय बैठक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी श्री काल्टा के साथ विधानसभा सह संयोजक सुशील बहुगुणा, सेक्टर प्रभारी जीतराम भट्ट, शक्ति केन्द्र संयोजक पुरुषोत्तम उनियाल, मानवेन्द्र बिष्ट, पुष्कर लामा तथा बूथ अध्यक्ष हरीश उनियाल, मोरसिंह धनोला, मकान सिंह, नरेन्द्र सिंह धनोला, दर्मियान सिंह धनोला, राजकमल चौहान, कुशाल सिंह रावत, उत्तम खाती, राजेन्द्र सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

🚀 यह भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जगेठी टिंगरी गांवों में किया चुनाव प्रचार