विधानसभा चुनाव 2022ः हुजूम के साथ भाजपा प्रत्याशी उपाध्याय ने किया मखलोगी के गांवों का दौरा, गरमाया चुनावी माहौल

84
विधानसभा चुनाव 2022ः हुजूम के साथ भाजपा प्रत्याशी उपाध्याय ने किया मखलोगी के गांवों का दौरा, गरमाया चुनावी माहौल
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने आज मखलोगी प्रखण्ड के गांवों का भ्रमण कर चुनावी माहौल गरमाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका परम्परागत वाद्य यंत्रों एवं फूलमालाओं से स्वागत भी किया।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। जिनका पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने फूलमालाओं से अभिनन्दन किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी खराब मौसम के बाबजूद भी मखलोगी प्रखण्ड के गांवों में आये। उन्होंने पाली, दिवाड़ा, थान बेमर, नकोट, माणदा, नकोट बाजार, छाती, कोठी तल्ली, फैगुल जगेठी आदि गांवों में जन सम्पर्क किया।

IMG 20220204 153323

ग्रामीण कस्बा नकोट स्थित चुनाव कार्यालय में कई लोगों ने भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी से नाता जोड़ा। नकोट क्षेत्र ही नहीं अपितु बौराड़ी नई टिहरी से वकील अहमद, मो0 हनीफ, अनीस, ओमप्रकाश, शफीक अहमद, आरू, हारून, इशरत, नदीम, नूर अहमद, फरमान तथा कोठी मल्ली के एलमदास समेत कई लोगों ने किशोर उपाध्याय एवं भाजपा के प्रति आस्था जताई।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संयोजक खेमसिंह चौहान, सेक्टर प्रभारी जीतराम भट्ट, मोर सिंह धनोला, अजीत रावत, विक्रम तोपवाल, हिकमत सिंह,सोहन सिंह रावत, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह चौहान, मातवर सिंह रावत, पुरुषोत्तम उनियाल, दर्मियान धनोला, विक्रम सिंह धनोला, मानवेन्द्र बिष्ट, बालकृष्ण भट्ट, हरीश उनियाल, कुशाल सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह चौहान, रमेश सिंह नेगी व चौहान आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।