विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशी का खुला चुनाव कार्यालय, नकोट में भाजपा का चुनाव प्रचार गरमाया

53
भाजपा प्रत्याशी का खुला चुनाव कार्यालय, नकोट में भाजपा का चुनाव प्रचार गरमाया
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय का ग्रामीण कस्बा नकोट में आज विधिवत् चुनाव कार्यालय खुल गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता मोर सिंह धनोला ने चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश कर मखलोगी प्रखण्ड में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ में चुनावी कमान संभाल ली है।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight]

भारतीय जनता पार्टी के टिहरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ भाजपाई मोरसिंह धनोला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से पार्टी की रीति नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करके पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री दिलवाने हेतु संकल्पित हो। कार्यालय के उद्घाटनोपरान्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कस्बा नकोट में रैली निकालकर जनता को भाजपा की डबल इंजन सरकार की विकासात्मक योजनाओं से रुबरू करवाया।

भाजपा प्रत्याशी का खुला चुनाव कार्यालय, नकोट में भाजपा का चुनाव प्रचार गरमाया

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोर सिंह धनोला, पूर्व प्रधान शूरवीरसिंह चौहान, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी मातवर सिंह रावत, सुन्दर सिंह धनोला, चन्दनसिंह धनोला, भरत सिंह धनोला, विक्रमसिंह धनोला, शूरवीरसिंह धनोला, विनोद बडोनी, प्रवीन धनोला, उपेन्द बडोनी, राजेन्द्र सिंह चौहान, प्यारेलाल बिजल्वाण, बनवारी लाल बिजल्वाण, राजेन्द्र सिंह नेगी, कमलसिंह चौहान, मदन सिंह नेगी, यशपाल सिंह धनोला, मुकेश बडोनी, रमेश सिंह नेगी, सौरभ धनोला, बालकृष्ण भट्ट, रमेश उनियाल, रमेश सिंह चौहान, दर्मियान सिंह धनोला, बलवीर सिंह धनोला, पूर्णसिंह गरख्वाल, कृपालसिंह चौहान आदि अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।