शहीद सम्मान यात्रा गजा पहुंचते ही पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

61
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के नगर पंचायत गजा में पहुंचते ही पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। गजा में सैनिक सम्मान रथ के पहुंचने का इंतजार सुबह से ही किया जा रहा था।

[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, डी0पी0 उनियाल, गजा[/su_highlight]

पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को जैसे ही पता चला कि शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लेने के लिए रथ गजा से होते हुए खांड, फिपलटी व उसके बाद जगेठी, खाल खंडकरी से होकर जायेगा तो अनेक गणमान्य लोग गजा में शहीद बेलमति चौहान चौक में इकट्ठा हुए।

स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक मान सिंह चौहान, ऋषिराम रैदवाण, मंगल सिंह खडवाल, गम्भीर सिंह नेगी, फते सिंह खाती, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, बीर सिंह असवाल, रघुबीर सिंह खाती, अश्वनी कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रथ यात्रा दल में विकास खण्ड चम्बा के खंड विकास अधिकारी देवकी नंदन बडोला, अमन सिंह विष्ट ग्राम विकास अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व अन्य कर्मचारी थे। गजा पहुंचने से पहले ग्राम गैंड तथा उसके बाद खांड व फिपलटी में शहीदों के घर से मिट्टी लाई गई।