राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के बयान से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला
Tehri News: शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के तत्वधान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा दिए गए बयान से आक्रोशित होकर कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद नरेश बंसल का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष श्री कुलदीप पंवार के नेतृत्व में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा दिए गए उस बयान से की, भारत के संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहिए। प्रतिक्रिया स्वरूप कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद नरेश बंसल का पुतला फूंका। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जिनको इंडिया शब्द से इतनी ज्यादा नफरत है ऐसे लोगों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, शाइनिंग इंडिया, जैसे नारों के बारे में जो भाजपा के द्वारा देश में दिए गए उसके बारे में भाजपा को क्या कहना है? जब कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा गठबंधन बनाया गया तब से भाजपा की रातों की नींद उड़ी हुई है भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है भाजपा देश के अंदर अराजकता और नफरत फ़ैलाने का काम करती है ।यही लोग संविधान और लोकतंत्र को भी खत्म कर देना चाहते हैं।
भारत का जनमानस भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। नफरत हारेगा, मोहब्बत जीतेगी। कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक व विपक्षी एकता एवं गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने से भाजपा बुरी तरह से घबराई और बौखलाई हुई है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलदीप पंवार, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सूरज राणा, पूर्व प्रमुख व श्री विजय गुनसोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष श्री साब सिंह सजवाण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मान सिंह रौतेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अधिवक्ता श्री ज्योति भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवक्ता श्री आनंद सिंह बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सोहन सिंह रावत, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशी रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दर्शनी रावत, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खुशीलाल, युवा नेता लखबीर सिंह चौहान, नवीन सेमवाल, बलवीर कोहली, निहाल सिंह नेगी, किशोर मदरवाल, शंभू भंडारी, हिमांशु रावत, असद आलम, धनवीर कलूडा, राजू शर्मा, घनश्याम सिंह पवार आदि कांग्रेस जन सम्मिलित हुए।