आजादी का अमृत महोत्सव: वीसी स्मारक पर लहराया स्थाई राष्ट्रीय ध्वज, चम्बा की शान बढ़ा रहा अब तिरंगा

    409
    आजादी का अमृत महोत्सव: वीसी स्मारक पर लहराया स्थाई राष्ट्रीय ध्वज, चम्बा की शान बढ़ा रहा अब तिरंगा
    यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत नगर क्षेत्र चंबा के वीसी गबर सिंह स्मारक पर  नगर पालिका परिषद की ओर से स्थाई रूप से तिरंगा झंडा लगा दिया गया है।

    सरहद का साक्षी @कवि:सोमवारी लाल सकलानी, निशांत

    नगर पालिका परिषद सुमन रमोला की घोषणा के मुताबिक वी सी गबर सिंह मेले से पूर्व स्मारक पर झंडा लगाने की घोषणा की  गई थी जो  आज पूर्ण हो चुकी है।

    सन 1925 में जब विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी  स्मारक चंबा में स्थापित हुआ तब से प्रतिवर्ष आठ गते बैसाख  और राष्ट्रीय पर्वो पर चंबा में वीरगति को प्राप्त हुए प्रथम युद्ध के नायक वीसी गबर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी जाती है।

    आज का दिन नगर क्षेत्र चंबा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो गया है। स्मारक पर परमानेंट राष्ट्रीय ध्वज लग जाने के कारण, शहर चौक में स्थित स्मारक दूर से ही अपनी गरिमा को प्रदर्शित करता रहेगा।

    नगर पालिका परिषद की ओर से बोर्ड की बैठक में पूर्व में प्रस्तावित यह  प्रस्ताव आया था और शहीद दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को जब नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष को इस बारे में अवगत कराया गया तो उन्होंने यथाशीघ्र एक सप्ताह के अंतर्गत स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज लगा लिया है जिसका आज विधिवत उद्घाटन भी कर लिया गया है।

    प्रातः 9:00 शहीद के स्मारक पर क्षेत्र के नागरिक, पूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों, नगर पालिका परिषद के सम्मानित सभासदों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पत्रकारों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

    इससे पूर्व नगर पालिका परिषद के समस्त सभासदों, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार चौहान, नगर के स्वच्छता  ब्रांड एंबेसडर्स, व्यापारी वर्ग और पूर्व सैनिकों के द्वारा  स्मारक के चारों ओर से सफाई की गई और सौंदर्यीकरण कार्य किया जो कि सराहनीय है।

    नियत समय पर पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला ने तिरंगा फहराया। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक  इंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिशन सिंह भंडारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार रघुभाई जड़धारी, कवि और साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत ‘ थानाध्यक्ष पंकज देवरानी, पूर्व सैनिक महिपाल सज्वाण, कैप्टन जुपल सिंह, मंजूड़ गांव की प्रधान  कुसुम नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख श्री साहब सिंह सज्वाण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सूरज राणा आदि की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर सम्मानित सभासद  शक्ति प्रसाद जोशी, रघुवीर रावत ‘कुक्की’, विकास बहुगुणा, अंकित सज्वाण, गौरव नेगी, प्रशांत उनियाल, विक्रम चौहान, कलम सिंह नेगी, पवन सेमवाल, हरीश भट्ट, दिनेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, रुकम सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष  सुमन रमोला ने नगर वासियों का आभार प्रकट किया और पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक इंद्र सिंह नेगी ने इस महान कार्य के लिए नगरपालिका का धन्यवाद को दिया।