800 ग्राम चरस के साथ 01 चरस तस्कर गिरफ्तार

800 ग्राम चरस के साथ 01 चरस तस्कर गिरफ्तार
play icon Listen to this article

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस को अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

[su_highlight background=”#880e09″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, मुनिकीरेती[/su_highlight]

सोमवार 21.02.2022 की सांय थाना मुनिकीरेती पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टिहरी गढ़वाल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ढालवाला, मुनीकीरेती के पास से अभियुक्त विपुल चौहान पुत्र राजीव चौहान निवासी कटापत्थर थाना विकासनगर जनपद देहरादून को 800 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 80,000/-) के साथ गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

🚀 यह भी पढ़ें :  15 लाख कीमत के 102 मोबाईल फोन SOG उधमसिंहनगर ने किए बरामद, खोया फोन लौटाकर #udhamsinghnagarpolice ने लौटाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान

पुलिस टीम में रितेश शाह (प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती), SI सचिन पुंडीर (प्रभारी चौकी ढालवाला, थाना मुनिकीरेती), कां0 विकास सैनी (SOG), कां0 गिरीश सिंह (थाना मुनिकीरेती) शामिल थे।