स्वाधीनता दिवस पर चंबा में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम, निकाली गई झांकियां

193
स्वाधीनता दिवस पर चंबा में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम, निकाली गई झांकियां
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छात्रों 76वां स्वाधीनता दिवस

आजादी के अमृत महोत्सव पर चंबा क्षेत्र में आज स्वतंत्रता दिवस जोश-खरोश के साथ मनाया गया। प्रात:काल से ही विभिन्न विद्यालयों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। वी सी गबर सिंह चौक पर विवेकानंद स्कॉलरशिप अकादमी के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम दिखाया गया।

सरहद का साक्षी, सोमवारी लाल सकलानी निशांत @चंबा 

शहीद स्मारक पर स्थाई झंडे के नीचे राष्ट्रगान हुआ। पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। नगराध्यक्ष चंबा में सम्मानित सुमन रमोला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वीसी गबर सिंह मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सम्मानित भी किया।

नगर पालिका हाल में समस्त सभासद, पूर्व सैनिकों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि के साथ आजादी की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम उन्हें प्रतिभाग करने के लिए अध्यक्ष सुमन रमोला ने सबका आभार व्यक्त किया। कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने “फहराए तिरंगा” कविता से जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया। कमांडेंट धन सिंह नेगी ने भी काव्य पाठ किया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा मे प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार और सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रधानाचार्य मोहन सिंह कुमाऊं ने ध्वज फहराया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा, मॉडर्न स्कॉलर्स अकैडमी, कार्मेल स्कूल एकेडमी, चिल्ड्रंस अकैडमी, ज्ञानदीप एकेडमी, श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज आदि में भी हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, कैप्टन बलवंत सिंह पुंडीर, कैप्टन आनंद सिंह ने कमांडेंट रतन सिंह नेगी सेना मेडल कैप्टन विजेंद्र सिंह नेगी, महिपाल सिंह सज्वाण, बाबू रमोला, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह भंडारी, भाजपा के दरम्यान सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, प्रधान कुसुम नेगी आदि अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comment