संविधान दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन, राज्य परियोजना प्रबंधन, नमामि गंगे के तत्वाधान में महाविद्यालय मजरा महादेव में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

172
संविधान दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन, राज्य परियोजना प्रबंधन, नमामि गंगे के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में व्याख्यान माला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
संविधान दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन, राज्य परियोजना प्रबंधन, नमामि गंगे के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में व्याख्यान माला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

संविधान दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन, राज्य परियोजना प्रबंधन, नमामि गंगे के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में व्याख्यान माला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सरहद का साक्षी, विक्रम सिंह रावत @पौड़ी

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के०सी०दुदपुरी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रत्ययो की गहनता से व्याख्या की तथा छात्र- छात्राओं को भारतीय संविधान की महत्व एवं महानता का बोध करवाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक इंद्रपाल सिंह रावत ने छात्राओं को संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों, सूचियों और भागो की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने संविधान के इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान को एक जीवंत डॉक्यूमेंट बताते हुए भारतीय राजनीति और मौलिक अधिकारों की विशेषता को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

नमामि गंगे के नोडल अधिकारी श्री आदित्य शर्मा ने संविधान के विभिन्न संशोधनों का उदाहरण देते हुए समाज के वंचित वर्गों-(महिलाओं,अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों) के अधिकारों की सुरक्षा एवं विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।

भूगोल विभाग के डॉ० दीपक कुमार ने संविधान के मार्ग पर चलने से देश में हुई प्रगति को केंद्रित रखते हुए संविधान में दिए मौलिक अधिकारों के महत्व और कर्तव्यों का पालन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें सिमरन, कुमारी गीता और यशवंत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय के कनिष्ठ सहायक उदय राम, विक्रम सिंह, मनोज रावत, धर्म सिंह और वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक श्री आदित्य शर्मा द्वारा किया गया।

Comment