मोर पंख आपके जीवन में भर सकता है सुख समृद्धि

    219
    मोर पंख आपके जीवन में भर सकता है सुख समृद्धि
    मोर पंख आपके जीवन में भर सकता है सुख समृद्धि
    यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

    मोर पंख आपके जीवन में भर सकता है सुख समृद्धि

    मोर पंख आपके जीवन में सुख समृद्धि भर सकता है, अतः आज मोर पंख से होने वाले लाभों पर एक नज़र डालते हैं।

    सामान्यतया हम मोर अथवा अन्य जीव जन्तुओं को बेहद सामान्य दृष्टि से देखते हैं। समझते हैं कि जैसे हम हैं वैसे ये भी सामान्य जीव हैं। इनका कोई विशेष प्रभाव होगा हम मानते नहीं अथवा विश्वास नहीं करते हैं। पर न हम सामान्य हैं न कोई जीव जन्तु, सबकी अपनी अलग विशेषता है।

    यदि आप अपने को सामान्य मानते हैं, तो किसी दुर्घटना में मृत व्यक्ति की हड्डी लाकर सिरहाने रख के देखिए, श्मशान की राख घर में डाल के देखिए। इसी तरह बिल्ली, उल्लू , गीदड़, कौआ, चील, मोर आदि की अपनी विशेषता होती है। यह सभी भिन्न प्रकार की ऊर्जा रखते हैं, जिन्हें योग्य तांत्रिक जानता है। इसीलिए इनको मनुष्य हमेशा से अपनी सुख शान्ति में प्रयोग करता आ रहा है।

    प्रस्तुत है मोर के एक अंग ‘पंख’ के कुछ विशिष्ट प्रयोग जो आपको लाभान्वित कर सकते हैं :-

    1- मोर का शत्रु सर्प है। अत: ज्योतिष में जिन लोगों को राहु की स्थिति शुभ नहीं हो! उन्हें मोर पंख सदैव अपने साथ रखना चाहिए।

    2- आयुर्वेद में मोर पंख से तपेदिक, दमा, लकवा, नजला और बांझपन जैसे दु:साध्य रोगों में सफलता पूर्वक चिकित्सा बताई गई है।

    3- जीवन में मोर पंख से कई तरह के संकट दूर किए जा सकते हैं। अचानक कष्ट या विपत्ति आने पर घर अथवा शयनकक्ष के अग्नि कोण में मोर पंख लगाना चाहिए। थोड़े ही समय में सकारात्मक असर होगा।

    4- धन-वैभव में वृद्धि की कामना से निवेदन पूर्वक नित्य पूजित मन्दिर में श्रीराधा-कृष्ण के मुकुट में मोर पंख की स्थापना करके/करवाकर 40वें दिन उस मोर पंख को लाकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें। धन-संपत्ति में वृद्धि होना प्रारम्भ हो जायेगी। सभी प्रकार के रुके हुए कार्य भी इस प्रयोग से बन जाते हैं।

    5- जिन लोगों की कुण्डली में राहू-केतु कालसर्प योग का निर्माण कर रहे हों, उन्हें अपने तकिये के खोल में 7 मोर पंख सोमवार की रात्रि में डालकर उस तकिये का उपयोग करना चाहिए, साथ ही शयनकक्ष की पश्चिम दिशा की दीवार पर मोर पंखों का पंखा जिसमें कम से कम 11 मोर पंख लगे हों लगा देना चाहिए। इससे कुण्डली में अच्छे ग्रह अपनी शुभ प्रभाव देने लगेंगे और राहू-केतु का अशुभत्व कम हो जायेगा।

    6- अगर बच्चा जिद्दी होता जा रहा हो तो उसे नित्य मोर पंखों से बने पंखे से हवा करनी चाहिए या अपने सीलिंग फैन पर ही मोर पंख पंखुड़ियों पर चिपका देना चाहिए।

    7- नवजात शिशु के सिरहाने चांदी के तावीज में एक मोर पंख भरकर रखने शिशु को डर नहीं लगेगी, नजर इत्यादि का डर भी नहीं रहेगा।

    8- कोई शत्रु ज्यादा तंग कर रहा हो तो ‌मोर के पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से मंगलवार या शनिवार रात्रि में उस शत्रु का नाम लिखकर के अपने घर के मन्दिर में रात भर रखें। प्रात:काल उठकर बिना नहाये-धोये चलते पानी में बहा देने से शत्रु-शत्रुता छोड़कर मित्रवत् व्यवहार करने लगता है।

    “इस तरह मोर पंख से हम अपने जीवन के अमंगलों को हटाकर मंगलमय स्थिति को ला सकते हैं।”
    *आचार्य हर्षमणि बहुगुणा 

    Comment