भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर किया स्वागत

157
भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर किया स्वागत
भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर किया स्वागत
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मिठाई बांटकर स्वागत किया। गजा मंडल अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत की घोषणा होते ही गजा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने रतन सिंह रावत का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बीर सिंह असवाल, चतर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाये जाने पर मिष्ठान वितरण किया।

मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की रीति नीति को आगे बढ़ाया जायेगा तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2023व2024 में सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मिशन को पूरा किया जाएगा। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश व जनपद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Comment