प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

187
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से गहराई से प्रभावित होकर, हम भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।“

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 जनवरी, 2023 को) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर किया याद 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। मैं हमेशा उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत को संजोकर रखूंगा। वे समृद्ध ज्ञान और वाकपटुता के मामले में धनी थे। उन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।”

Comment