उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रस्तावित धरना स्थगित

132
उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रस्तावित धरना स्थगित
उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रस्तावित धरना स्थगित
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का आगामी 24 एवं 25 फरवरी को प्रस्तावित धरना मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान से वार्ता के उपरान्त स्थगित हो गया है।

मुख्य महाप्रबंधक से वार्ता के दौरान कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की निम्न बिन्दुओं पर आम सहमति बनी। आयुष्मान योजना का लाभ तीन दिन की समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।

2. समूह घ से ग के लिए विभागीय चयन समिति के द्वारा जल्द परीक्षा संपन्न करायी जाएगी।

3. पम्प चालकों के लिए तीसरी पदोन्नति के लिए पम्प अधीक्षक ग्रेड 1 का पद ढाँचे में व्यवस्था की जाएगी।

4. जल संस्थान तकनीकी कर्मियों को रु. 1200 वाहन भत्ता दिया जाएगा।

5. पी.टी.सी., संविदा कर्मियों, कंप्यूटर आपरेटरों के लिए खाली पदों पर पद सृजित कर भर्ती की जाएगी. सौहार्दपूर्ण वार्तावरण में वार्ता संपन्न होनें पर कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों नें मुख्य महाप्रबंधक का धन्यवाद किया, अन्य माँगे शासनस्तर से विचाराधीन हैं।

वार्ता के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी व प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला ने अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर दि. 24 व 25 फरवरी 2023 का धरना प्रदर्शन स्थगित करनें का फैसला लिया।

Comment