उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 8 पदों पर नियुक्तियां स्थगित, 816 पदों पर नियुक्तियां शीघ्र

168

यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती

उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, इसलिए विभाग द्वारा यह स्पष्ठ किया जाता है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकी दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.विनीता शाह ने बताया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15.03.2022 के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित किया गया एवं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि इस परीक्षा परिणाम का पुनः अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुल आठ पदों पर त्रुटि हुई है, जिस कारण इन 8 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है।

इन अभ्यर्थियों में से एक पद अल्मोडा एक पद हरिद्वार तथा जनपद पौडी, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ के दो-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। वहीं बाकी राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के शेष 816 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है।

Comment