आपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे उत्तराखंड के 11 भारतीय नागरिक शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विमान से नई दिल्ली पालम एयरपोर्ट पहुंचे

371
आपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे उत्तराखंड के 11 भारतीय नागरिक शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विमान से नई दिल्ली पालम एयरपोर्ट पहुंचे
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

आपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे उत्तराखंड के 11 भारतीय नागरिक शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विमान से नई दिल्ली पालम एयरपोर्ट पहुंचे

देहरादून: सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को “आपरेशन कावेरी” के तहत भारत लाए जा रहे निकासी अभियान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विमान में उत्तराखंड के 11 लोग भी वापस नई दिल्ली पालम एयरपोर्ट पहुंचे। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 11 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी श्री मनोज जोशी, श्री अमर बिष्ट ने स्वागत किया।
इस ग्रुप में गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और बिनोद कुमार सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा 03 और उत्तराखंड वासियों को कल देर रात्रि मुंबई एयरपोर्ट में उत्तराखंड के प्रतिनिधि चंद्रशेखर लिंगवाल द्वारा उत्तम सिंह रौतेला, प्रशांत कुमार चौधरी और योगेश को रिसीव किया गया। अभी तक “आपरेशन  कावेरी” के तहत उत्तराखण्ड राज्य के कुल 24 लोगों को वापस लाया जा चुका है।

Comment