राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस

148
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मनाया गया। स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस में आयोजित उक्त गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. इल्यास द्वारा छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. महेशानंद नौड़ियाल द्वारा छात्र छात्राओं के सम्मुख स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित कई वृतांत रखे गए तथा उनके जीवन दर्शन के अनुकरण की बात कही गई। कार्यक्रम में मनीष, संदीप अर्जुन, नरेंद्र, विक्रम पोखरियाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comment