महाराष्ट्र के यात्रियों की बदरीनाथ जा रही कार खाई में गिरी, 4 की मौत

217
महाराष्ट्र के यात्रियों की बदरीनाथ जा रही कार खाई में गिरी, 4 की मौत
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के निकट आज सुबह साढ़े सात बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र के यात्रियों की बदरीनाथ जा रही कार खाई में गिरी, 4 की मौतजिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से प्राप्त सूचना के अनुसार आज प्रातरू लगभग 7:30 बजे, 01 अर्टिगा वाहन संख्या UK 07 TU 5686 हरिद्वार से बद्रीनाथ जाते समय स्थान- श्रीपुर आश्रम, ब्रह्मपुरी के समीप सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 01 व्यक्ति की एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश में मृत्यु हुई है। 02 अन्य घायल व्यक्तियों का उपचार एम्स ऋषिकेश व एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश में चल रहा हैं।

मृतक व्यक्तियों के नाम-
1. शिवाजी बुधकर पुत्र श्री शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 53 वर्ष।
2. पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष।
3. जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र श्री प्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र उम्र 43 वर्ष।
4. धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र।

घायल व्यक्तियों के नाम-
1. कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग उम्र 37 वर्ष (सरकारी अस्पताल ऋषिकेश)।
2. रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सी-714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, (एम कोर्प.) ग्रेटर मुम्बई उम्र 56 वर्ष (एम्स ऋषिकेश)।

Comment