भव्यता से मनाया गया नकोट स्कूल में बाल दिवस, कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय

182
भव्यता से मनाया गया नकोट स्कूल में बाल दिवस, कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय
भव्यता से मनाया गया नकोट स्कूल में बाल दिवस, कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

भव्यता से मनाया गया नकोट स्कूल में बाल दिवस, कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय।

मखलोगी प्रखण्ड के राजकीय इंटर कालेज नकोट में बाल दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मन्त्रों के साथ घोष प्रभारी उत्तम सिंह नेगी, आशय कुमार ने विधायक किशोर उपाध्याय को मुख्य मार्ग से विद्यालय परिसर तक पहुंचाया गया, जहां पर विद्यालय मुख्य मार्ग पर प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह बंगारी, पी.टी.ए. अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल व अन्य शिक्षकों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रांगण से कार्यक्रम स्थल तक गुजरते हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही छात्रों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का विधायक एवं ब्लाक प्रमुख श्रीमती शिवानी विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से उ‌द्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्टॉलों के सम्बंधी जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य का शाल भेंटकर स्वागत किया गया। छात्र- छात्राओं ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्र – छात्राओं ने विभिन्न खाद्य सामग्री जैसे समोसे व पहाडी व्यंजनों का स्टॉल लगाया, जिसका आनन्द सभी अतिथियों के साथ छात्रो ने भी लिया।

कार्यक्रम में  सुरेंद्र शाह, उत्तम नेगी, आशय कुमार, प्रभाव डोभाल, सुशील चौहान, प्रधान फैगूल भगवान सिंह धनोला, प्रधान खण्डकरी महादेव उनियाल, प्रधान नकोट विनिता मखलोगा, SMCअध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मोर सिंह धनोला, नरेश बडोनी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पी. डोमाल व नरेश उनियाल ने किया। इस अवसर पर विधायक ने एक विशाल कक्ष की घोषणा भी की।

Comment