भर्ती घोटाला और पेपर लीक
भर्ती घोटाला और पेपर लीक मामलों के खिलाफ टिहरी कांग्रेस ने नई टिहरी स्थित हनुमान चौक पर सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार पर घोटालों की सरकार का आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों एवं पेपर लीक प्रकरणों पर सीबीआई जांच की मांग उठाई।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेन्द्र चन्द रमोला पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, चम्बा ब्लाक अध्यक्ष साब सिह सजवाणए नई टिहरी शहर अध्यक्ष, देवेन्द्र नौडियाल, चम्बा शहर अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व राज्य मंत्री मुसरफ अली, मुरतजा वेग, लखवीर चौहान, हयात सिंह नेगी, मान सिह रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष प्रतापनगर, किशोर सिह मंदरवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रतापनगर खुशी लाल आदि मौजूद रहे।