बुरी खबरः उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने ली अंतिम सांस

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने ली अंतिम सांस
play icon Listen to this article

बुरी खबरः उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

बागेश्वरः उत्तराखंड के लिए बहुत बुरी खबर, सरकार के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 65 वर्ष के थे।

उन्होंने जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। सीएमओ के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उनका ब्लेड प्रेसर कंट्रोल नहीं हो सका। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here