बाल संस्कार केन्द्र का गजा के वार्ड संख्या 4 में शुभारंभ

266
बाल संस्कार केन्द्र का गजा के वार्ड संख्या 4 में शुभारंभ
play icon Listen to this article

बाल संस्कार केन्द्र का गजा के वार्ड संख्या 4 में शुभारंभ

सेवा भारती के प्रांत प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर किया बाल संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ

गजा, डीपी उनियालः नगर पंचायत गजा वार्ड संख्या 4 में बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। सेवा भारती के प्रांत प्रमुख श्री पवन ने दीप प्रज्वलित व रिबन काट कर बाल संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ किया।

सेवा भारती द्वारा संचालित किए जाने वाले इस बाल संस्कार केन्द्र के शुभारंभ पर नगर पंचायत गजा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए आयोजकों को बधाई दी। सेवा भारती के प्रांत प्रमुख पवन, विभाग प्रचारक पारस, विभाग कार्यवाह राकेश, खंड प्रचारक मोहित तथा सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभायें होती हैं आवश्यकता होती है कि उन प्रतिभाओं को दैनिक जीवन में संस्कारित किया जाय।

प्रांत सेवा प्रमुख श्री पवन ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी हैं, संस्कारों से ही देश को नैतिकता, चरित्रवान युवा पीढ़ी मिलेगी। बाल संस्कार केन्द्र संचालक राजेन्द्र सिंह खाती की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के नव निर्माण में इस तरह के केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह खाती, दिनेश सिंह खाती, महेश पाल सिंह, गजे सिंह, लखन पाल सिंह, वलवंत सिंह, कु.सीता नेगी, वलवंत सिंह गुसाईं, शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलमा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here