फकोट ब्लाक के तमियार बन वीट क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति से ग्रामीण परेशान

जंगल में तेंदुए की गतिविधियों को देखते बन विभाग के कर्मचारी
जंगल में तेंदुए की गतिविधियों को देखते बन विभाग के कर्मचारी
play icon Listen to this article

फकोट ब्लाक के तमियार बन वीट क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। तमियार निवासी रमेश सिंह रावत ने बताया कि नरेंद्रनगर बन प्रभाग के तमियार बन वीट क्षेत्र में विगत कई दिनों से तेंदुए की उपस्थिति पायी गई है।

🚀 यह भी पढ़ें :  जड़धार गांव के ग्रामीणों ने यूं अनोखे अंदाज में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

सरहद का साक्षी, डी.पी.उनियाल @गजा 

शाम ढलते ही तेंदुए की गुर्राने की आवाज गांव के निकट सुनाई दे रही है जिसके कारण जंगल में घास के लिए जाना व बकरियों को चराने जाने में परेशानी हो रही है।

🚀 यह भी पढ़ें :  महाविद्यालय पोखरी क्वीली में नवीन प्रवेशार्थियों हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

तेंदुए की उपस्थिति की सूचना दूरभाष से बन दरोगा व बन रक्षक को दी गई तो बन दरोगा कुलदीप सिंह तथा बन आरक्षी अबल सिंह विष्ट तमियार बन वीट क्षेत्र में निगरानी हेतु पहुंचे, बन विभाग के दोनों बिभागीय कर्मचारी तेंदुए की उपस्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

🚀 यह भी पढ़ें :  विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय पोखरी, क्वीली में भाषण एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here