पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु गैरसैंण विधानसभा घेराव करते वक्त पुलिस बल प्रयोग के चलते संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी विक्रम रावत हुए घायल

पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु गैरसैंण विधानसभा घेराव करते वक्त पुलिस बल प्रयोग के चलते संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी विक्रम रावत हुए घायल
play icon Listen to this article

पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु गैरसैंण विधानसभा घेराव

पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा घेराव करते वक्त पुलिस द्वारा कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की एवं लाठी बल का प्रयोग किया गया, जिसमें राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी विक्रम सिंह रावत घायल हो गए। पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर कर्मचारी संगठनों में रोष व्याप्त है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस कृत्य की घोर भर्त्सना की है।

🚀 यह भी पढ़ें :  World  Environment  Day पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निकट कैंट रोड पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

रेलवे की ट्रेड यूनियनों की संयुक्त समिति द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्य योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों के संघों और ट्रेड यूनियनों द्वारा 21 मार्च 2023 को रेलवे स्टेशन देहरादून से जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय तक पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक रैली निकालने का ऐलान किया है।

🚀 यह भी पढ़ें :  श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कैम्पस में आयोजित होगा चतुर्थ दीक्षान्त समारोह, कार्य परिषद ने दी अनुमति
🚀 यह भी पढ़ें :  मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण: विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरा जाय- डॉ. रावत

कर्मचारी संघ रैली के उपरान्त जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करेंगे। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली हेतु उक्त रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।