नोयडा में भ्रष्टाचार का पर्याय ट्विन टावर (Twin Tower) हुआ धराशायी

177
नोयडा में भ्रष्टाचार का पर्याय ट्विन टावर हुआ जमींजोद
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

नोयडा स्थित 30 व 32 मंजिला ट्विन टावर (Twin Towers) अभी-अभी धराशायी कर दिया गया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए धराशायी किया गया यह ट्विन टावर। बिल्डरों पर लगा लगाम। नोएडा के सेक्टर 93-। स्थित ट्विन टावर कोआज दोपहर 28 सितम्बर 2022 समय 2.30 बजे ध्वस्त कर दिया गया।

भारत में पहली बार इतनी ऊंची अर्थात् गगनचुम्बी इमारत को धराशायी किया गया। 32 व 30 मंजिली इस इमारत को नियमों को ताक पर रखकर बिल्डरों द्वारा निर्मित किया गया था। इस इमारत को बनाने वाले सुपरटेक बिल्डर (Supertech) के खिलाफ एमराल्ड कोर्ट के एक खरीददार ने स्वयं के व्यय पर लम्बी जंग लड़ी थी। जिसके बाद न्यायालय ने इसे गिराने का निर्णय दिया था।

Comment