धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का अभूतपूर्व संगम

धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का अभूतपूर्व संगम
धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का अभूतपूर्व संगम
play icon Listen to this article

धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का हरिद्वार में 26 नवम्बर को अभूतपूर्व संगम हुआ। जो कि एक शिष्टाचार भेंट के रूप में थी। उस बात की जानकारी उत्तराखंड मिनिस्टर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केसर गैरोला ने बैठक से लौटने के पश्चात एक भेंट में कहीं।

सरहद का साक्षी, लोकेंद्र जोशी @घनसाली 

गैरोला ने जानकारी दी कि दोनों राज्यों के पदाधिकारियों की अभूत पूर्व बैठक में कलक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत वार्ता हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न शासनादेशों मे समन्वय के अनुसार प्रांतीय मांगों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई।

प्रांतीय अध्यक्ष केशव गैरोला बोले कि उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी जी द्वारा ऑल इंडिया कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संगठन के गठन हेतु दिल्ली में नियत बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किए जाने हेतु आमंत्रित किया गया है।

दोनों प्रांतों के प्रतिनिधि मण्डल के बीच कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन हेतु चल रही वर्तमान प्रक्रिया पर भी मंथन किया गया । और कलेक्ट्रेट को विशेष विभाग का दर्जा दिए जाने की मांग को दोनों प्रांतों के प्रतिनिधियों ने जायज बताया। गैरोला ने कहा कि,वार्ता से दोनों प्रांतों के प्रतिनिध बहुत खुश नजर आए। तथा दोनों प्रांतों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं पर भविष्य में एक जुटाता का संकल्प लिया।

🚀 यह भी पढ़ें :  बैंकों द्वारा बी.सी.,सी.एस.पी. का विवरण उपलब्ध न कराये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्रीअरविंद कुमार वर्मा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्री अजीत उपाध्याय एवं प्रांतीय प्रवक्ता सुश्री नीरू सिंह उपस्थित रहे। जबकि उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ से शिष्टाचार भेंट में श्री केशव गैरोला प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, प्रांतीय महामंत्री, नवीन मोहन शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री खत्री भी प्रतिनिधि मण्डल के साथ उपस्थित रहे।

श्री सुशील त्रिपाठी द्वारा ऑल इंडिया कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संगठन के गठन हेतु दिल्ली में नियत बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किए जाने हेतु आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन हेतु चल रही वर्तमान प्रक्रिया पर भी मंथन किया गया तथा कलेक्ट्रेट को विशेष विभाग का दर्जा दिए जाने की मांग को जायज बताया गया। शिष्टाचार भेंट मे श्री केशव गैरोला, प्रांतीय अध्यक्ष. श्री नवल किशोर शर्मा, प्रांतीय महामंत्री, श्री नवीन मोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री खत्री जी द्वारा प्रतिभा किया गया।