जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं: सुबोध उनियाल

जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं: सुबोध उनियाल
play icon Listen to this article

जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं: सुबोध उनियाल

जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र हल करने के निर्देश

गजा से डी.पी. उनियाल: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों को दिए कि जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के क्वीली, पालकोट पट्टियों के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जन समस्याओं को सुना।

जन समस्याओं के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं: सुबोध उनियालअपने दो दिवशीय भ्रमण कार्यक्रम में आयोजित जनसभाओं में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्राम बैरोला व कोट पयालगांव में 40 लाख रुपए की धनराशि विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का ढोल दमाऊ के साथ माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

🚀 यह भी पढ़ें :  यौन उत्पीड़न के खिलाफ देश की महिला पहलवानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में रखा सामूहिक उपवास

इससे पूर्व पट्टी पालकोट एवं कोटेश्वर बांध परियोजना के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बैठक आयोजित हुई। कोटेश्वर परियोजना के अतिथि गृह में चली मैराथन बैठक में परियोजना महाप्रबंधक सहित जनपदीय अधिकारियों को बांध प्रभावित गांवों की समस्याओं को शीघ्र हल करने के सख्त निर्देश दिए।

🚀 यह भी पढ़ें :  नैचोली में शतचंडी महायज्ञ समापन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लिया मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद

क्वीली पट्टी के बैरोला व कोट पयालगांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की ओर ध्यान देना होगा, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, बागवानी, होम स्टे, से आय के साधन बढाये जा सकते हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री की एक जिला एक उत्पाद योजना का जिक्र भी किया।

बैठक में जलनिगम, जलसंस्थान, विद्युत,शिक्षा, कृषि, सड़क के मुद्दे छाए रहे, बजरंगी स्वाभिमान सेवा समिति ने सामुदायिक भवन निर्माण का प्रकरण भी उठाया, कहा कि टीएचडीसी कोटेश्वर परियोजना सेवा मद से धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है।

🚀 यह भी पढ़ें :  चंबा में जोश-खरोश के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जन संवाद बैठक में प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती,मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण, मंडल महामंत्री राजेश रावत, जोत सिंह असवाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, श्रीमती मीनाक्षी उनियाल, श्रीमती उर्मिला पयाल, विमल प्रसाद उनियाल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी सहित चंदन सिंह पयाल, मुनेंद्र उनियाल, जगत सिंह असवाल, विनोद विजल्वाण, धन सिंह सजवाण, शूरबीर गुसाईं,कुमारी रमा, एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here