चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान के तहत किया क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन

121
चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान के तहत क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया।
चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान के तहत क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया।
यहाँ क्लिक कर पोस्ट सुनें

चम्बा पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान के तहत क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया।

जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में स्वच्छ अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज नगरपालिका परिषद चम्बा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान के तहत ऐफ०सी०आर होटल धरासु रोड से कृष्णा रेस्टोरेंट ऋषिकेश रोड चम्बा तक क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया, जिसे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्बा श्रीमती सुमना रमोला, माननीय सीनियर सिविल जज, जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्रीमती ममता पंत, तहसीलदार श्री आशीष घिल्डियाल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति हेतु शपथ दिलवाने के उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारम्भ करवायी गयी।

उक्त दौड मे मॉडर्न स्कूल चम्बा, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, स्वामी विवेकानंद एकादमी, चिल्ड्रन एकादमी आदि विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक छात्र- छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। दौड में बालक वर्ग मे अखिलेश तडियाल राइका रानीचौरी, गौरव भट्ट राइका रानीचौरी,आयुष बिजलवान मॉडर्न स्कूल चम्बा तथा बालिका वर्ग में दिव्या पंवार, तानियागुसाईं, शीतल नेगी द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।

कार्यकम में माननीय सीनियर सिविल जज, जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्रीमती ममता पंत, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्बा श्रीमती सुमना रमोला , तहसीलदार टिहरी श्री आशीष घिल्डियाल,अधिशासी अधिकारी श्री शिव सिंह चौहान, थानाध्यक्ष श्री पंकज देवरानी, सभासद श्री विक्रम सिंह चौहान, श्री रघुवीर सिंह रावत,श्री शक्ति जोशी, श्री विकास बहुगुणा, सफाई निरीक्षक श्री राजवीर सिंह पंवार, श्री जगदीश प्रसाद सकलानी,श्री कृष्ण प्रसाद सेमवाल,नगर पालिका चम्बा के समस्त कर्मचारी, प्रधानाचार्य मॉडर्न चम्बा श्री विजेंद्र सिंह रावत, अध्यापक सरस्वती विद्या मंदिर श्री केशवानंद मैठानी, अध्यापक स्वामी विवेकानंद श्री जयपाल सिंह रावत, श्री नवीन लेखवार आदि उपस्थित रहे।

Comment